आस्था

16 जून को मासिक शिवरात्रि, मनचाहे जीवनसाथी और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए करें मां पार्वती और शिव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Masik Shivratri 2023: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बड़ा ही महत्व है. हर माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि के योग में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती हैं. मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है. मासिक शिवरात्रि का व्रत पुरुष और महिलाएं दोनों ही रखते हैं. वहीं लड़कियां अच्छे वर की कामना को लेकर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखती हैं. इसके अलावा इस दिन खास विधि से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि इस बार 16 जून को पड़ रही है. इस दिन शुक्रवार है और मासिक शिवरात्रि का आरंभ दिन में सुबह 08 बजकर 39 मिनट से होगा और अगले दिन सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा.

मासिक शिवरात्रि पर पूजा का खास मुहूर्त

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. वहीं दोपहर में उत्तम मुहूर्त 12 बजकर 22 मिनट से 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा. मान्यता है कि इस दिन रात्रि में पूजा करने का खास महत्व है. रात में लाभ-उन्नति मुहूर्त 09 बजकर 51 मिनट से रात 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगा. इस दौरान पूजा करने का विशेष लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Mithun Sankranti 2023: इस दिन सिलबट्टे का नहीं किया जाता उपयोग, धरती मां भरती हैं सूनी गोद, जानें क्या है कहानी 15 जून को पड़ने वाली मिथुन संक्रांति की

इस विधि से करें पूजा

मासिक शिवरात्रि के दिन प्रात: काल स्नान करने के बाद भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इस दिन शिव जी की पूजा का खास महत्व है. किसी पास के शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शहद, गंगाजल, दूध, घी, दही और शक्कर मिश्रित पंचामृत का अभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा शिव जी की पूजा में शिव चालीसा और शिव पुराण व शिव स्तुति का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं से निजात मिलती है. वहीं अगर आप रात में पूजा करते हैं तो काफी उत्तम माना जाता है. वहीं मनचाहे जीवनसाथी की इच्छा भी भगवान शिव की कृपा से पूरी होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago