देश

हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में स्थित वनभूलपुरा के मलिक के बगीचे में बनी अवैध मस्जिद और मदरसे ध्वस्त करने प्रशासन पर लोगों ने धावा बोल दिया. इसमें 6 उपद्रवियों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. घटना के बाद राज्य में पुलिस अलर्ट पर है.

देहरादून एसएसपी ने पूरे शहर में मूवमेंट बढ़ा दिया है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार नजर बनाए हुए हैं. वहीं आम जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है. जिले के तमाम अधिकारी सड़कों पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम धामी भी पल-पल का अपडेट ले रहे हैं.

उपद्रवियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार उपद्रव में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन सब कुछ नियंत्रण में है, मामले में डीआईजी ने कहा कि हमारे पास पूरे घटनाक्रम को लेकर फुटेज है. इसके पीछे जो भी उपद्रवी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः Haldwani: अवैध मदरसा गिराने पहुंची टीम पर पथराव, थाने को घेरकर वाहनों में लगाई आग, सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

यहां समझे पूरा मामला

हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोपहर 1ः30 बजे एसडीएम और निगम के अधिकारी पुलिस टीम के साथ मदरसे के साथ बनी मस्जिद को तोड़ने पहुंची थी. अधिकारियों ने अतिक्रमण खाली कराने के बाद लोगों पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस के लाठीचार्ज के बाद और अधिक लोग जुटे और उन्होंने पुलिस पर धावा बोल दिया.

शाम करीब 5 बजे तक उप्रदवी जमकर पत्थरबाजी की. इस दौरान पुलिस वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद रामनगर और नैनीताल से अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची तब स्थिति नियंत्रण में आई. सीएम धामी ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए. सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

यह भी पढ़ेंः “झूठ फैलाना बंद करें राहुल गांधी”, जनता से मांगें माफी”, BJP सांसद ने पीएम मोदी की ‘जाति’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता को दिखाया आईना

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

9 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

3 hours ago