नाग पंचमी 2024 (सांकेतिक तस्वीर).
Nag Panchami 2024 Date Time Puja Muhurat Mantra: नाग पंचमी हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी शुक्रवार, 9 अगस्त को यानी आज मनाई जा रही है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और नाग देवता की पूजा की जाती है. इस बार नाग पंचमी पर सिद्ध और साध्य योग का खास संयोग बनने वाला है. इसलिए, इस बार की नाग पंचमी का महत्व और अधिक बढ़ गया है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और इस दिन बनने वाले खास योग.
आज नाग पंचमी पर सिद्ध और साध्य योग का खास संयोग बनने जा रहा है. सिद्ध योग सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. जबकि, साध्य योग दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा.
पंचमी तिथि आरंभ- 12.36 ए.एम (9 अगस्त 2024)
पंचमी तिथि समाप्त- 3.14 ए.एम (10 अगस्त 2024)
नाग पंचमी की पूजा के लिए 2 घंटे 40 मिनट का मुहूर्त सबसे शुभ माना जा रहा है. नाग पंचमी के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.
सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः
भावार्थ- हे! इस संसार में, आकाश, स्वर्ग, झीलें, कुएं, तालाब और सूर्य-किरणों में निवास करने वाले सर्प, हमें आशीर्वाद दें.
यह भी पढें:नाग पंचमी मनाई जाएगी कल, इस दिन भूल से भी ना करें ये काम
यह भी पढें: नाग पंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए खास संयोग, करेंगे ये उपाय तो रहेंगे खुशहाल
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…