नाग पंचमी 2024 (सांकेतिक तस्वीर).
Nag Panchami 2024: सनातन धार्मिक परंपरा के अनुसार, नाग पंचमी सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी शुक्रवार 9 अगस्त को यानी आज मनाई जा रही है. नाग पंचमी के दिन भगवान शिव से साथ-साथ उनके आभूषण नाग देवता की पूजा भी की जाती है. नाग पंचमी का दिन नाग देवता को समर्पित माना गया है. मान्यतानुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा से सर्पदंश का भय नहीं रहता. आइए जानते हैं नाग पंचमी पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, खास योग, पूजन विधि और उपाय.
दृक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 9 अगस्त को रात 12 बजकर 36 मिनट से हो चुकी है. पंचमी तिथि की समाप्ति 10 अगस्त को सुबह 3 बजकर 14 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यतानुसार, नाग पंचमी आज यानी 9 अगस्त को मनाई जा रही है. नाग पंचमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हो चुकी है. जबकि, शुभ मुहूर्त की समाप्ति सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर होगी.
आज नाग पंचमी पर सिद्ध और साध्य योग का खास संयोग बनने जा रहा है. सिद्ध योग सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. जबकि, साध्य योग दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा.
यह भी पढ़ें: आज नाग पंचमी पर जलाएं इस तेल का दीया, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
नाग पंचमी पर आज सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव का ध्यान करें. साथ ही साथ भोलेनाथ को जल और बेलपत्र अर्पित करें. नाग पंचमी के दिन नाग देवता के 8 स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिनमें अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख शामिल हैं. नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा के बाद अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ गोबर से सांप बनाएं. इसके अलावा इस दिन नाद देवता को अक्षत, दही, दूर्वा, कुश, फूल और मिठाई अर्पित करें. नाद देवता की पूजा के बाद उनके मंत्रों का जाप करें और नाग पंचमी की कथा सुनें.
मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने जीवन की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती है. कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए श्रीसर्प सूक्त का पाठ करें. नाग पंचमी के दिन राहु-केतु की कृपा पाने के लिए “ऊं भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:” और “ऊं स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम:” मंत्र का जाप कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आज नाग पंचमी पर सिद्ध और साध्य योग का खास संयोग, पूजन के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें: आज है नाग पंचमी, भूलकर भी ना करें ये काम; माने गए हैं बेहद अशुभ
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…