नाग पंचमी 2024 (भगवन शिव और नाग देवता).
Nag Panchami 2024 Dos Donts: हिंदू धर्म में नाग पंचमी त्योहार का खास महत्व है. पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को यानी आज मनाई जा रही है. पौराणिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है. इसके अलावा सावन मास की नाग पंचमी के दिन सर्पों की पूजा करन से विशेष लाभ मिलता है. नाग पंचमी के दिन कुछ कार्यों को निषेध माना गया है. आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए.
धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई नहीं करनी चाहिए. सांप भूमि में रहते हैं इसलिए इस दिन ऐसा करने से जाने-अनजाने में सांप को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए इस दिन जमीन की खुदाई करने से माना किया जाता है.
नाग पंचमी के दिन जीवित सांप की पूजा करने के बजाए श्रद्धा के साथ नाग देवता की प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए. आप चाहें तो नाग पंचमी के दिन मिट्टी या धातु से बनी नाग की पूजा कर सकते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर तवा या लोहे की कढ़ाही नहीं चढ़ानी चाहिए. कहा जाता है ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है.
नाग पंचमी के दिन किसी भी प्रकार की नुकीली और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए. इस दिन मुख्य रूप से सूई-धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है.
नाग पंचमी के दिन नॉनवेज और शराब का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए.
नाग पंचमी के दिन नाग देवता या शिवलिंग पर पीतल के लोटे से दूध अर्पित करें. जबकि, जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग करें.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली मे राहु-केतु का दोष है, उन्हें नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विशेष पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से राहु-केतु का दोष खत्म होता है.
नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध से स्नान कराने और पूजन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. मान्यतानुसार, इस दिन सपेरों को दान देने से लाभ मिलता है.
नाग पंचमी के दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग का चित्र बनाने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने पर नाग देवता की कृपा से घर-परिवार सुरक्षित रहता है.
यह भी पढ़ें: नाग पंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए खास संयोग, करेंगे ये उपाय तो रहेंगे खुशहाल
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…