मनोरंजन

Taapsee Pannu ने शेयर की बचपन की खौफनाक याद, एक्ट्रेस ने की दिल्ली की बुराई, कहा-वहां की हर एक लड़की…

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्म ‘फिर आई हसीना दिलरूबा’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी यह फिल्म आज यानी 9 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में उनके अलावा विक्रांत मैसी और सनी कौशल अहम भूमिका में हैं. इस बीच तापसी ने एक्ट्रेस करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में महिला सुरक्षा को लेकर बात की है.

शो के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म को लेकर बात की बल्कि अपने बचपन की कुछ खौफनाक यादों को भी शेयर किया. तापसी ने बताया कि समय के साथ कैसे सुरक्षा को लेकर उनकी जारूकता बढ़ती चली गई. धीरे-धीरे उन्होंने महिलाओं पर लगाए जाने वाली पाबंदियों, कपड़ों, प्रथाओं को लेकर सवाल उठाने शुरु कर दिए.

करीना कपूर से की बात

तापसी पन्नू ने करीना कपूर के साथ बातचीत में खुलासा किया कि एक वक्त था, जब वो महिलाओं को लेकर बनाए गए मापदंडों ये घिरी हुई रहती थीं लेकिन आज वो सिर ऊंचा करके चलती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘अब अंधेरा होता है तो मुझे भागने की जरूरत नहीं पड़ती है.’ इसके अलावा उन्होंने दिल्ली और मुंबई को लेकर सुरक्षा पर भी बात की. तापसी ने कहा, ‘दिल्ली हमेशा अपेक्षाकृत एक असुरक्षित जगह मानी जाती है. जिस वक्त मैं हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में थी, उस दौरान भी मैंने सुरक्षा के नजरिए से भारी अंतर देखा था.’

तापसी ने की दिल्ली की बुराई

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जब मैं दिल्ली में रहती थी उस वक्त मेरे पेरेंट्स मेरी सुरक्षा को लेकर परेशान रहते थे. मुझसे 8 बजे के बाद हर 15 मिनट में फोन करने के लिए कहते थे, लेकिन मुंबई में माहौल अलग है. यहां लोगों की मानसिकता काफी शांत है.’ एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे सेट पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ न किसी घटना का सामना करना पड़ा. हालांकि मैंने दूसरों से काफी कुछ सुना है.’

ये भी पढ़ें: She’s Gotta Have It: सिनेमाघरों में जब दर्शकों के सिर चढ़कर बोला स्पाइक ली की पहली फीचर-फिल्म का जादू

तापसी पन्नू ने शेयर की खौफनाक यादें

करीना के शो में तापसी पन्नू ने अपने बचपन की खौफनाक यादों को शेयर करते हुए बताया कि जब मैं 15 साल की थी और दिल्ली में रहती थी उस समय पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई थी. तब मैंने हमलावर की उंगली को मोड़ दिया था. मैं इतना ज्यादा डर गई थी.

उस दौरान तुरंत खुद को सुरक्षित करते हुए मैं वहां से भाग निकली. एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसी सार्वजनिक जगहों पर अक्सर घटना होती रहती है. डीटीसी बसों में ट्रैवल करने वाली महिलाओं को हमेशा गलत तरीके से छूने की कोशिश की जाती है. इसके अलावा तापसी ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भी चर्चा की.

ट्रोलिंग पर की बात

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया दोधारी तलवार की तरह लगता है, जो सीधे तौर पर अपने फैंस के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं देता है. यहां कई सारे नेगेटिव कमेंट्स आते हैं, जो कई लोगों को परेशान कर सकता है. हालांकि मैं इन कमेंट्स को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने देती. तापसी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर कोई उन्हें ऑनलाइन आकर गाली देता है और इसमे अपना समय निकाल रहा है तो उन्हें लगता है कि उसके लिए वो मायने रखती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

18 minutes ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

43 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

1 hour ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago