आस्था

Narak Chaturdashi 2023: इसलिए मनाई जाती है नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली, भगवान श्रीकृष्ण ने किया था यह काम, पढ़ें पूरी कथा

Narak Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी के पर्व को छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है. नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के अलावा इसे रूप चौदस, नरक निवारण चतुर्दशी और काली चौदस आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है. दिवाली से ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है.

इस साल नरक चतुर्दशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन माता काली, मृत्यु के देवता यमराज और भगवान श्रीकृष्ण की उपासना की जाती है. मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन दीप जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, नरक चतुर्दशी की पूजा अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति और सेहतमंद रहने के लिए की जाती है. लेकिन क्या आप इस दिन से जुड़ी कथा जानते हैं ?

नरक चतुर्दशी की कथा

हिंदू धर्म में चली आ रही पौराणिक कथाओं के मुताबिक नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की सहायता से नरकासुर जैसे दैत्य का संहार किया था. नरकासुर के आतंक से सभी परेशान थे और उसने अपने बंदीगृह में 16 हजार स्त्रियों को कैद कर के रखा था. ऐसा कहा जाता है वह उन सभी की बलि देना चाहता था ताकि उसे अमरता का वरदान मिल जाए. उस समय नरकासुर के आतंक से सभी भयभीत हो उठे थे.

इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इसलिए बहन लगाती है भाई को टीका, यमराज देते हैं यह वरदान, जानें पूरी कथा

मान्यताओं के अनुसार उन 16000 कन्याओं में से कुछ के परिवार को लोगों को नरकासुर ने मार डाला था. कुछ कन्याएं ऐसी थीं जिन्हें उनके परिवार वालों ने ही अपनाने से मना कर दिया था. भगवान श्रीकृष्ण ने उसका संहार कर 16 हजार नारियों को उसकी कैद से आजाद करवाया था. उन 16000 कन्याओं ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में स्वीकार किया. इसकी खुशी में उस दिन दिए जलाए गए. नरकासुर के वध के कारण ही इस दिन को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है. इसी कारण छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी कहा जाने लगा और इस दिन यम के नाम का दिया घर के बाहर निकाले जाने लगा.

Rohit Rai

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

6 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago