चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. सभी पार्टियां वैसे-वैसे अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने में जुटी हुई हैं. नेता एकदूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जहां एक तरफ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने कहा कि “मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है ये मुझे किताबों में नहीं पढ़ना पड़ता है. इसलिए आपके बेटे ने, आपके भाई ने एक बहुत बड़ा निर्णय मन में पक्का कर लिया है कि दिसंबर में जब ‘प्रधानमंत्री अन्न योजना’ पूरी होगी तब आने वाले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी देंगे हम.
2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते. गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है. घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है.
कांग्रेस के लिए अपने एक परिवार से बड़ा कोई और नहीं है. जहां कांग्रेस सरकार में रहती है, वहां सरकारी योजनाएं, रास्ते, गलियां…सब कुछ उसी परिवार के नाम कर देती है. एमपी के घोषणापत्र में भी सिर्फ वही एक परिवार दिखता है. लेकिन ये भाजपा है, जिसके लिए हर गरीब, पिछड़ा, दलित, आदिवासी… भाजपा परिवार का सदस्य है. मेरा परिवारजन है. जिन्होंने राजकुमार राम को, परमात्मा राम बना दिया, हम तो उन आदिवासियों के पुजारी हैं, भक्त हैं.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है. उसे मालूम है कि यहां चुनाव जीतना नहीं है, वह तो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है. वह तो इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा. कांग्रेस का ना तो अपना कोई भविष्य है और ना ही उसके पास एमपी के युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप है. कांग्रेस के नेता आज भी दादा-दादी, नाना-नानी ने क्या किया, इस पर वोट मांगते हैं.”
यह भी पढ़ें- “5000 से अधिक बच्चों का हुआ नरसंहार, तुरंत…”, प्रियंका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये अपील
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. कांग्रेस का नारा रहा है- गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ यानि कांग्रेस विकास का काम नहीं करती, लेकिन गरीब की जेब जरूर साफ कर देती है. कांग्रेस वाले कर्ज़माफी की झूठी घोषणाएं करते हैं. 5 साल पहले भी इनके नेता कहते थे 10 दिन में कर्ज माफ करेंगे. 10 दिन तो छोड़िए, डेढ़ साल का समय इनको मिला, लेकिन ये किसान का कर्ज नहीं माफ कर पाए.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…