आस्था

नरक से मुक्ति के लिए प्रदोष व्रत आज, करें ये काम, शिव जी की बरसेगी कृपा!

Narak Nivaran Chatudarshi 2024: पंचांग के अनुसार 8 फरवरी 2024 को यानी आज माघ महीने की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) है. ऐसे में आज भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा पाने के लिए चतुर्दशी व्रत रखा जा रहा है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से नकर के छुटकारा मिल जाता है. साथ ही भगवान शिव और मां पर्वती की कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा जो भक्त जिस मनोकामना के साथ इस व्रत को रखता है, वह पूरा होता है. नरक निवारण चतुर्दशी को कौन रख सकता है? साथ ही नरक निवारण चतुर्दशी व्रत (Narak Nivaran Chatudarshi) को रखने के क्या फायदे हैं? जानिए.

कौन कर सकता है नरक निवारण चतुर्दशी व्रत?

शास्त्रों की मानें तो नकर निवारण चतुर्दशी का व्रत बच्चे, बूढ़े, विवाहित, अविवाहित इत्यादि सभी रख सकते हैं. लेकिन, अगर कोई व्रत रखने में सहज महसूस नहीं करे तो उसके लिए व्रत रखना जरूरी नहीं बताया गया है. मान्यता है कि जो लोग श्रद्धा से इस व्रत को रखते हैं, उन्हें नरक से छुटकारा मिल जाता है. दृक पंचांग के अनुसार इस बार नरक चतुर्दशी व्रत के दिन सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है. ऐसे में यह व्रत बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है.

चतुर्दशी व्रत व्रत के दौरान क्या करें?

नरक निवारण चतुर्दशी व्रत के दौरान एक बार फलाहार किया जा सकता है. इस व्रत के दौरान अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है. नरक निवारण चतुर्दशी व्रत के दौरान ‘नमः शिवाय’ मंत्र का जाप मन ही मन कर सकते हैं. साथ ही शिवजी की स्तुति पढ़-सुन करते हैं. व्रत का पारण जल, गंगाजल, कच्चा दूध या फल के साथ किया जाता है.

नरक निवारण चतुर्दशी व्रत 2024 कब है?

पंचांग के अनुसार, 2024 में नरक निवारण चतुर्दशी 8 फरवरी, गुरुवार को है. चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 फरवरी को सुबह 11 बजकर 17 मिनट से होगी. जबकि इस तिथि की समाप्ति 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, नरक निवारण चतुर्दशी का व्रत 8 फरवरी को ही रखा जाएगा.

हर उम्र वर्ग के लोग रखते हैं नरक निवारण चतुर्दशी का व्रत

बिहार, झारखंड और यूपी समेत कुछ राज्यों में माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक निवारण चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है. मिथिला क्षेत्र में नरक निवारण चतुर्दशी का व्रत हर उम्र वर्ग के महिला और पुरुष करते हैं. वहां इस व्रत को सुबह (सूर्योदय) से लेकर शाम (सूर्यास्त) तक रखा जाता है.

यह भी पढ़ें: मंगलवार का व्रत कब से शुरू करें, ताकि हनुमान जी हमेशा रहें मेहरबान

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

9 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

27 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

44 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

59 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago