आस्था

Navratri 2023: नवरात्रि पर ये उपाय कर डाला तो सफलता चूमेगी आपके कदम

Navratri 2023: पंचाग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर को हो रहा है वहीं इसका समापन 23 अक्टूबर 2023 को होगा. घर में सुख और समृद्धि पाने के लिए और जिंदगी में तरक्की के लिए नवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ उपाय बेहद ही कारगर हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

इन उपायों से होगी आर्थिक तरक्की

नवरात्रि के दौरान घर पर तुलसी का पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. नवरात्रि के शुरुआती पांच दिनों में पान के पत्ते पर ह्रीं लिखकर उसे मां दुर्गा के पास रखने से धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है. इसके अलावा नवरात्रि में पान के पत्ते पर ताजा गुलाब की पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करने पर धन आगमन के मार्ग खुलने लगते हैं.

कर्ज से मुक्ति के लिए करें यह उपाय

कर्ज से मुक्ति के लिए नवरात्रि के दौरान लागातार नौ दिनों तक पान के पत्ते में लाॅन्ग और इलायची का बीड़ा बना कर मां दुर्गा को चढ़ाएं. इससे कर्ज मुक्ति के रास्ते खुलने लगते हैं. इसके अलावा नवरात्रि के 9 दिनों तक लगातार दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है.

करियर में तरक्की के लिए करें यह उपाय

नवरात्रि के दौरान करियर में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए ताजा पान के पत्ते लें फिर उसके दोनों तरफ सरसों का तेल लगाकर घर के मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर के पास रख दें. कुछ समय मां दुर्गा के पास रखने के बाद इन पत्तों को अपने सोने वाली जगह पर अपने सिरहाने रख कर सोएं. बाद में इन पत्तों को नदी या बहते जल में विसर्जित कर दें. नौकरी में सफलता के लिए नवरात्रि के दौरान चांदी का बना कोई सामान खरीद कर मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें.

इसे भी पढ़ें: Navratri 2023 Date Time: इस दिन से शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानें तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

इन उपायों से घर में आएगी सुख और समृद्धि

सुख और समृद्धि के लिए नवरात्रि में 9 दिन तक देवी के अलग-अलग नौ स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ उपासना और हवन इत्यादि करते रहें. वहीं नवरात्रि की शुरुआत में घर में घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है. इसके अलावा 9 दिनों तक लगातार अखंड ज्योत भी जलाते रहें.

Rohit Rai

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

18 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

26 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago