आस्था

Chaitra Navratri 2025: कितनी बार मनाई जाती है नवरात्रि? जानें कौनसी नवरात्रि होती है सबसे महत्वपूर्ण

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का त्योहार व्रत और साधना के लिए माना जाता है. माता दुर्गा को समर्पित यह त्योहार उत्सव से ज्यादा व्रत और साधना के लिए जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च शाम 4 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 30 मार्च दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च से हो रहा है, जो 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के साथ समाप्त होगी. इसके साथ ही 7 अप्रैल को नवरात्रि का पारण किया जाएगा.

क्या आपको पता है कि नवरात्रि साल में 4 बार आती है ?

नवरात्रि साल में चार बार आती है, जिनमें से दो मुख्य रूप से मनाई जाती हैं और दो गुप्त नवरात्रि कहलाती हैं.

पौष मास

Chaitra Navratri 2025: यह नवरात्रि शुक्ल पक्ष के पौष माह-माघ (दिसंबर-जनवरी) में मनाई जाती है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं. इस नवरात्रि को तंत्र-मंत्र और गुप्त सिद्धियों की प्राप्ति के लिए जाना जाता है. ग्रहस्थ द्वारा चैत्र और आश्विन माह की नवारात्रि मनाते हैं, जबकि आषाढ़ और पौष मास के नवरात्रि विशेष सिद्धियों के लिए किए जाते हैं.

चैत्र नवरात्रि

Chaitra Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की तरह ही चैत्र नवरात्रि में भक्तगण व्रत रख माता रानी की पूजा करते हैं. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना की जाती है. चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलता है. इस नवरात्रि में भी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है.

आषाढ़ नवरात्रि

Chaitra Navratri 2025: आषाढ़ नवरात्रि जून-जुलाई में मनाई जाती है. यह नवरात्रि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. आषाढ़ नवरात्रि को भी गुप्त नवरात्र के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तंत्र मंत्र सीखने वाले साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण होती है.

शारदीय नवरात्रि

Chaitra Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन महीने में आती है. शारदीय नवरात्रि आश्विन माह की प्रतिपदा को आरंभ होती है और आश्विन माह की नवमी को समाप्त होती है. शारदीय नवरात्रि अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है.


ये भी पढ़े- Chaitra Navratri 2025: हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानें कब है अष्टमी-नवमी, संपूर्ण पूजा विधि


-भारत एक्सप्रेस

Shalini

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

5 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

5 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

5 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

6 hours ago