देश

RJD विधायक किरण देवी के घर ED का छापा, जानें क्या है पूरा मामला

ED raids RJD MLA Kiran Devi House: बिहार में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर पर ईडी का छापा पड़ा है. मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरा से विधायक किरण देवी के घर ईडी ने अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर छापेमारी की है. मंगलवार (27 फरवरी) को सुबह आरा जिले में किरण देवी के घर और खास जगहों पर छापेमारी की गई.

बता दें कि आजेडी आलाकमान लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले को लेकर जांच एजेंसियों की जांच दायरे में हैं. इसके अलावा रेत खनन मामले में ईडी अरुण यादव (किरण देव की पति) से भी पूछताछ की थी. बीते साल ईडी की ओर से इस मामले में भोजपुर में अरुण यादव के घर छापेमारी की गई थी.

अरुण यादव जो कि किरण देवी (आजेडी विधायक) के पति हैं, के खिलाफ आरा के कई पुलिस स्टेशनों में 16 एफआईआर दर्ज हैं. जिसमें से कई मामलों में इनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है. जिसके आधार पर ही परवर्तन निदेशालय ने 2021 में अरुण यादव के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया था.

किरण देवी कैन हैं?

किरण देवी भोजपुर के संदेश विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी की विधायक हैं. इनके पति अरुण कुमार भी पहले इसी विधानसभा क्षेत्र से साल 2015 में विधायक रह चुके हैं. मंगलवार सुबह जब ईडी के अधिकारी किरण देवी के घर पहुंचे तो वस वक्त विधायक किरण देवी मौजूद नहीं थीं.

अब तक 72 अचल संपत्तियों की हुई जांच?

बताते चलें कि अरुण यादव के खिलाफ अब तक अब तक 72 अचल संपत्तियों की जांच की गई है. जिसमें खेती योग्य जमीन, फ्लैट के अलावा आरा और पटना में आवासीय जमीन, 20.5 करोड़ रुपये कैश शामिल है. उपरोक्त तमाम संपत्तियां साल 2002-03 से लेकर 2021-22 के दौरान खरीदी गई हैं.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें: एमपी के सीएम मोहन यादव यूपी में अखिलेश को देंगे सियासी पटखनी, लखनऊ में होने जा रहे यादव महाकुंभ में लेंगे हिस्सा

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

12 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

29 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

51 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

51 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago