आस्था

Panchak January 2023: आज से शुरू हुआ साल का पहला पंचक, जान लें अगले पांच दिनों तक किन कामों को करने से होगा नुकसान और फायदा

Panchak January 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी कई तरह के शुभ कामों को करने की मनाही रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्यत: माह में एक बार पंचक तो आते ही है, लेकिन दिन के हिसाब ले यह अलग-अलग होता है.

नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं. इस बार आज के दिन यानी सोमवार से शुरु होने वाले साल के पहले पंचक को राज पंचक कहा जाता है.

जनवरी में कब से कब तक है पंचक

पंचांग के अनुसार आज 23 जनवरी, सोमवार से पंचक काल की शुरुआत हो जाएगी. ज्योतिष के अनुसार यह आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 27 जनवरी को शाम 6 बजकर 37 मिनट तक चलेगा.

राज पंचक 2023 में कौन-से काम करना होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक कहा जाता है. जहां इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही रहती है वहीं इस पंचक को कई कामों के लिए शुभ भी माना जाता है. बताया जा रहा है कि इस पंचक के दौरान सरकारी और संपत्ति से जुड़े कामों को करने में सफलता मिलती है. इसके अलावा इस काल में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: तांबे का सूर्य दिलाता है प्रसिद्धि, मिलता है व्यापार में लाभ और करियर में होती है तरक्की 

पंचक के दौरान इन कामों से बचें

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों में दक्षिण दिशा में किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि यह दिशा यमलोक के स्वामी यमराज की हैं. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

23 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

29 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago