आस्था

प्रेमानंद महाराज के अब नहीं होंगे दर्शन! आश्रम ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Premanand Maharaj: हाथरस में भोलेबाबा यानी सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ के बाद अब प्रेमानंद महाराज ने बड़ा फैसला लिया है. वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने हाथरस की घटना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने भक्तों को दर्शन ना देने का फैसला लिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, प्रेमानंद महाराज अनिश्चित काल के लिए अपने आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज तक भक्तों को देने वाले दर्शन को बंद कर दिया है.

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

जानकारी रहे कि प्रेमानंद जी महाराज प्रत्येक दिन सुबह 2.15 बजे से अपने आश्रम श्रीहित केलि कुंज तक पदयात्रा करते हैं. इस दौरान प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है. प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त रात को ही लाइन में खड़े हो जाते हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज की ओर भक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे रास्ते में खड़ा ना हों. बता दें कि इस अहम फैसले की जानकारी श्रीहित राधा केली कुंज परिकर के जरिए सोशल मीडिया पर दी गई है.

अपील में क्या है?

संत प्रेमानंद के माध्यम से जारी किए गए अपील में लिखा है- राधे-राध! श्री हरिवंश, हाथरस में हुई घटना बहुत ही हृदयविदारक, दुर्भाग्यपूर्ण व अत्यंत दुखःद है, जिसमें हम सबकी गहरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं. भविष्य में ऐसी कोई घटना ना घटे ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है. उपरोक्त घटना के संदर्भ में सावधानी बरतते हुए पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा कहते हुए रात्रि 2.15 बजे से श्रीहित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन कर पाते थे, वह अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है. कृपया, कोई भी श्रद्धालु रात्रि में रास्ते में दर्शन हेतु खड़े ना हों, ना ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago