Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के डुमरावली में एक अनोखा वाकया सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया (Social Media) पर हलचल मचा दी. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा पिकअप गाड़ी पर लटकता हुआ नजर आ रहा है. घटना के बाद जब गाड़ी रुकी, तो दूल्हे ने गाड़ी के ड्राइवर को नीचे उतारकर उसकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि इस हंगामे की शुरुआत दूल्हे की माला से नोट चुराने की घटना से हुई.
बारात के दौरान, दूल्हा घुड़चढ़ी के बाद मंदिर जा रहा था. तभी एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और दूल्हे की माला से नोट खींचकर भाग गया. चोर भागते हुए एक लोडर गाड़ी में चढ़ गया. यह देखकर दूल्हा गुस्से से भर गया और उसे पकड़ने का फैसला किया.
दूल्हे ने एक बाइक सवार की मदद ली और चलती गाड़ी का पीछा किया. अपनी जान की परवाह किए बिना, वह गाड़ी पर चढ़ गया और खिड़की से अंदर घुस गया. गाड़ी रुकते ही दूल्हा चोर को नीचे उतारकर उसकी पिटाई करने लगा. इसी बीच, वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी दूल्हे का साथ दिया. बाद में, ड्राइवर को छोड़ा गया.
वहीं, आरोपी ड्राइवर ने पैसे चुराने के आरोप से इनकार किया है. ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी गलती से दूल्हे को छू गई थी, जिसके चलते लोग गुस्से में आ गए और उसकी पिटाई कर दी.
ट्रांसपोर्ट कंपनी (Transport Company) के मुताबिक, घटना 23 नवंबर को हुई थी. कंपनी ने बताया कि उनका ड्राइवर जगपाल गाड़ी लेकर जा रहा था, जब बारात से उसकी गाड़ी का सामना हुआ. दूल्हे पक्ष का आरोप था कि गाड़ी ने उसे टच कर दिया, लेकिन ड्राइवर को इसका पता नहीं चला. इसके बाद दूल्हे और उसके लोगों ने पीछा कर ड्राइवर को रोक लिया और मारपीट की.
यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर चौंकने के साथ-साथ हंस भी रहे हैं. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, और मामले की जांच चल रही है. यह घटना एक तरफ जहां दूल्हे की हिम्मत और गुस्से को दिखाती है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को एक अनोखे किस्से का गवाह बना गई.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…