आस्था

रहस्यमी ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से खुलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगी जमकर तरक्की

Rahu Nakshatra Parivartan Effect: ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्यमी ग्रह कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, राहु नक्षत्र परिवर्तन करन जा रहा है. मायावी ग्रह राहु सोमवार 7 जुलाई 2024 को नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी शनि है. जबकि इस नक्षत्र के देवता गुरु हैं. ज्योतिषीय गणनाओं में शनि और गुरु के बीच मित्रता का संबंध माना गया है. इसलिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद खास और लकी माना जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रहस्यमयी ग्रह राहु के नक्षत्र परिवर्तन से किन 5 राशियों की किस्मत खुलने वाली है.

मेष राशि

राहु का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में विरोधियों को पराजित कर सकते हैं. इसके अलावा राहु के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में बिजनेस में कुछ नया करेंगे. राहु की शुभ दृष्टि से भाग्योदय होगा.

मिथुन राशि

राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से नौकरी में लाभ मिलेगा. कार्यों को लेकर मन में किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा. नौकरीपेशा वाले अगर लंबे समय से स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें इस दौरान लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. राहु के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में लीडरशिप की क्षमता का विकास होगा. कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है. इस दौरान राहु ग्रह की शुभता प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा सैलरी में वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है. कारोबार में आर्थिक तरक्की के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा. पार्टनरशिप के काम में आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि

राहु का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के लिए खास है. इस दौरान जॉब में प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ है. इस दौरान आर्थिक सफलता मिलेगी. यह समय बेहद अनुकूल साबित होगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा.

मकर राशि

राहु के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि से जुड़े लोगों का भाग्योदय हो सकता है. इस दौरान प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी रहेगा. इसके अलावा शेयर मार्केट में भी निवेश करने से लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बुध-शुक्र का उदय इन 3 राशियों के लिए बेहद खास, होगा जमकर धन लाभ; भाग्योदय के प्रबल संकेत

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago