आस्था

Rajyog In 2023: 2023 में इन 3 राशि वालों का हो सकता है अपना घर, बन रहा है यह राजयोग

Rajyog In 2023: आने वाला साल 2023  ज्योतिष के अनुसार बहुत ही खास रहने वाला है. कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण इनका असर कुछ राशियों पर भी पड़ेगा.

वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सुख-समृद्धि और वैभव के कारक ग्रह शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों में राजयोग बनता दिख रहा है.

15 फरवरी 2023 में अपनी उच्च राशि मीन (Venus Planet Transit In Meen) में शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण मालव्य नामक राजयोग (Malavya Rajyog In 2023) का निर्माण हो रहा है.

इसमें 3 राशियां ऐसी हैं. जिनको आकस्मिक धन मिलने की संभावना है. वहीं पेशेवर लाईफ में भी इनकी तरक्की के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी है.

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यंत ही लाभदायी है. क्यों इनके कर्म भाव पर उच्च के शुक्र ग्रह विराजमान होंगे. अगर यह किसी नौकरी में हैं तो नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है. यह गोचर इनके व्यापार में आकस्मिक लाभ करा सकता है.

कार्यस्थल पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे. अविवाहित लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल है. इनके विवाह होने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं. संपत्ति में नया घर लेने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Numerology Moolank 8: मूलांक 8 वालों को करियर में मिलेगा इनकी पूजा से लाभ, जानें कैसा होता है इनका भविष्य

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

मालव्य राजयोग का इस राशि पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है. माना जा रहा है कि गोचर काल में भाग्य का इन्हें भरपूर साथ मिलेगा. इसके अलावा इन्हें वाहन और संपत्ति का सुख मिलने की संभावना है.

इनके कामों में माता का पूरा सहयोग मिलेगा. अगर आप किसी नौकरी में हैं तो आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है. व्यापार से जुड़े लोग किसी नए उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के लोगों को इस राजयोग के बनने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. इसके अलावा साझेदारी में कोई काम शुरु करते हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है.

इस राशि की कुंडली के सातवें भाव में बनने जा रहा है यह योग विदेश यात्रा भी करा सकता है. इसके अलावा अगर आप किसी तरह की संपत्ति खासतौर से अपना घर लेने की सोच रहे हैं तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

5 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

9 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

12 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

41 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

47 minutes ago