आस्था

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग

Raksha Bandhan 2024 Lucky Rashiyan: इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त को पड़ रहा है. हर साल सावन मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है. सनातन धर्म में रक्षा बंधन त्योहार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है. इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना करती हैं. इसके बादले में भाई अपने बहन को रक्षा का वचन देता है.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस साल रक्षा बंधन का त्योहार बेहद खास माना जा रहा है. रक्षा बंधन के दिन धनिष्ठा नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग का दुर्लभ संयोग बनेगा. इसके अलावा रक्षा बंधन के दिन सावन के आखिरी सोमवार का भी खास संयोग बनेगा. ऐसे में इस साल का रक्षा बंधन कुछ राशियों के लिए विशेष माना जा रहा है क्योंकि भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी.आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन के दिन बनने जा रहा दुर्लभ संयोग किन राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का रक्षा बंधन मेष राशि के लिए शुभ रहने वाला है. बिजनेस करने वालों को खास आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. कार्यस्थल पर विशेष लाभ हो सकता है. अधिकारियों से रिश्ते मजबूत होंगे. भवन या वाहन का सुख प्राप्त होगा.

कन्या राशि

रक्षा बंधन का त्योहार कन्या राशि के लिए भी शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है. नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. सरकारी नौकरी करने वालों को विशेष आर्थिक लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे.

वृषभ राशि

इस साल का रक्षा बंधन वृषभ राशि से जुड़े लोगों के लिए भी अत्यंत फायदेमंद रहने वाला है. व्यापार में गजब का आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी. शादीशादा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.

धनु राशि

रक्षा बंधन के दिन बनने वाला दुर्लभ संयोग धन राशि से जुड़े जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा. इस दिन से व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी. विदेश यात्रा का योग बनेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को नया दायित्व मिल सकता है. पार्टी में कद बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी.

मीन राशि

इस साल का रक्षा बंधन मीन राशि से संबंधित लोगों के लिए भी शुभ और लाभकारी रहने वाला है. व्यापार करने वालों को रक्षा बंधन के दिन से खास आर्थिक लाभ मिलना शुरू होगा. जो लोग पार्टनरशिप वाला व्यापार कर रहे हैं, उन्हें गजब का मुनाफा प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: भाई के लिए भूलकर भी ना खरीदें ये राखियां, रक्षा बंधन के लिए माने गए हैं बेहद अशुभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

6 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

19 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

25 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

38 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

45 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

55 minutes ago