दुनिया

‘कट्टर विचार’ और ‘फेक न्यूज’ की इस तरह से पहचान कर सकेंगे स्कूली बच्चे, ये देश करने का जा रहा है पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव

Viral News: ये तो सभी जानते हैं कि अब दौर सोशल मीडिया का है. बड़े से लेकर युवा और बच्चों तक के हाथ में इंटरनेट सुविधा वाले मोबाइल मौजूद हैं और वे सोशल मीडिया पर घंटों समय बिताने लगे हैं. तो वहीं तमाम ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी है, जहां पर फेक न्यूज के साथ ही कट्टर विचार वाली बातें भी जमकर वायरल हो रही हैं. इससे बच्चों के मानसिक विचारों पर खासा असर पड़ रहा है.

कभी-कभी, लोग सच्ची जानकारी को बदनाम करने के लिए ‘फर्जी समाचार’ सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं और लोग इसे सच मान बैठते हैं. कई बार इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिले हैं. इसको देखते हुए ब्रिटेन ने स्कूल के पाठ्यक्रम में बदलाव करने की योजना बनाई है.

ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिपसन ने मीडिया को बताया कि वह प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव की समीक्षा कर रही हैं. दरअसल नए पाठ्यक्रम के तहत बच्चों को फेक न्यूज और कट्टरपंथी सोच से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट को पहचानना सिखाया जाएगा. इससे बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा. इस बदलाव से स्कूली बच्चों को फेक न्यूज और कट्टरपंथी कंटेंट को पहचानना सिखाया जाएगा. बता दें कि ब्रिटेन ने ये फैसला देश में लगातार बढ़ रहे दक्षिणपंथी दंगों के कारण किया गया है.

ये भी पढ़ें-जानें कोविड के बाद किडनी को किस तरह से पहुंच रहा है नुकसान? शोध में मिली बड़ी जानकारी, शोधकर्ताओं ने दी ये सलाह

ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दंगों के पीछे फेक न्यूज को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिपसन ने आगे बताया कि हम बच्चों को प्रशिक्षित करना चाहते हैं कि वह ऑनलाइन जो भी देखें या पढ़े, उसकी सटीकता और सत्यता से वाकिफ हो सके. उन्हें यह सीखने में मदद मिल सके कि सटीक रिपोर्टिंग से मनगढ़ंत चीजों को कैसे अलग किया जाए. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हम युवाओं को ज्ञान और कौशल प्रदान करें ताकि वे ऑनलाइन जो कुछ भी देखते हैं, उस कंटेंट को लेकर सतर्क हो सकें. उन्हें सोशल मीडिया पर फैली गलत सूचनाओं, फर्जी खबरों और घृणित षड्यंत्र के सिद्धांतों से बचाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago