आस्था

Ram Navami 2025: 5 या 6 अप्रैल…इस बार कब मनाएं रामनवमी? जानिए राम जन्मोत्सव की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2025: रामनवमी हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जो भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में आती है. इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और भजन-कीर्तन में भाग लेते हैं. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है और भगवान श्रीराम की आराधना की जाती है.

इस साल रामनवमी 6 अप्रैल 2025 में मनाई जाएगी और इस दिन सुकर्मा योग, रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग है. रविवार होने के कारण और रविपुष्य नक्षत्र के कारण इस बार रविपुष्य योग बन रहा है. इस लिए दान और पूजा का बहुत फल मिलेगा.

रामनवमी 2025 कब मनाई जाएगी?

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को शाम 7:26 बजे शुरू होगी और 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी. चूंकि हिंदू धर्म में उदयातिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए इस बार रामनवमी का पर्व 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा.

हवन करने का सही समय

राम नवमी का विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इस वर्ष राम नवमी पर पूजा का शुभ समय दो घंटे 24 मिनट का रहेगा. भक्त 6 अप्रैल 2025 को सुबह 11:09 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक पूजा और हवन कर सकते हैं. मान्यता है कि भगवान राम का जन्म मध्याह्न मुहूर्त में हुआ था, जो इस दिन दोपहर 12:24 बजे रहेगा. इसी समय पूजा, हवन और जप करना विशेष फलदायी माना जाता है.

राम नवमी 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त

  • राम नवमी तिथि: रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11:09 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक
  • मध्याह्न पल: दोपहर 12:24 बजे
  • नवमी तिथि प्रारंभ: 5 अप्रैल 2025, शाम 7:26 बजे
  • नवमी तिथि समाप्त:6 अप्रैल 2025, शाम 7:22 बजे

रामनवमी का महत्व

रामनवमी का दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रतीक है. श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने सदैव धर्म, सत्य और न्याय का पालन किया. यह पर्व हमें उनके जीवन मूल्यों को अपनाने और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. भगवान राम, विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने धरती पर अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया.

इस पावन अवसर पर भक्तजन रामचरितमानस और रामायण का पाठ करते हैं, राम कथा सुनते हैं और भक्ति संगीत में रम जाते हैं. कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, जिनमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Monthly Rashifal April: आज से शुरु अप्रैल का महीना, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

6 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

6 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

6 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

7 hours ago