Monthly Rashifal April: साल 2025 का चौथा महीना आज से शुरु हो गया है. अपेरैल के इस महीने में विनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी, मासिक दुर्गाष्टमी, राम नवमी, कामदा एकादशी, प्रदोष व्रत और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार आएंगे जिसके कारण यह महीना काफी शुभ रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार यह महीना मेष, कर्क, कुंभ, और मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है.
1. मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना मिला-जुला रहेगा. आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा, नए संपर्क बनने के आसार दिख रहे हैं. निजी मामलों में व्यस्त रह सकते हैं.
2. वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, साथ ही आर्थिक कामों में भी लाभ मिल सकता है. लोगों का विश्वास जीतेंगे. किए गए वादों को पूरा करें.
3. मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
मिथुन राशि वालों को इस महीने रिश्तों में मिठास बनाए रखना जरूरी है. सम्मान बरकरार रहेगा. आस्था और विश्वास मजबूत होंगे. यात्रा के योग बन सकते हैं. समय का सही उपयोग करें.
4. कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना आर्थिक कामों के लिए अच्छा रहेगा. लाभ और कारोबार बढ़ेगा. नए लोगों से मिलने के मौके मिलेंगे और अच्छे प्रस्ताव तेजी से आगे बढ़ेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सेहत का ख्याल रखें.
5. सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कोशिशों को तेज करने का महीना है. समय के साथ स्थिति बेहतर होगी. संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं. जरूरी प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनेगा.
6.कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
कन्या राशि वालों के लिए यात्रा का योग बन सकता है. मिले हुए अवसरों का फायदा उठाएं ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और उच्च शिक्षा से जुड़े लोग अच्छा करेंगे. महीने की शुरुआत में तैयारी के साथ आगे बढ़ें, संपर्क और संचार मजबूत रहेगा.
7. तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
तुला राशि वालों के लिए अप्रैल पेशेवर विकास का महीना है, जिसमें योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना जरूरी है. लापरवाही न करें और लक्ष्य हासिल करने पर फोकस रखें. जल्दबाजी से बचें.
8.वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
अप्रैल प्रेम, विश्वास और उत्साह बढ़ाने वाला महीना है. दांपत्य जीवन में धैर्य बनाए रखें. प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मेहनत पर भरोसा रखें, और साथियों की बात सुनें.
9. धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
धनु राशि वाले ठगों से सावधान रहें, प्रेम संबंध सुधरेंगे. अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है. खर्च और बजट पर ध्यान दें.
10.मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
मकर राशि वाले के लिए अप्रैल में संपर्क बढ़ाने और सक्रिय रहने का महीना है. पढ़ाई में रुचि लें. विरोधी शांत रहेंगे और सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों से मुलाकात होगी. धैर्य बनाए रखें, मेहमानों का सम्मान करें.
11. कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
अप्रैल राशि वालों के लिए अप्रैल घर-परिवार में खुशियां लाने वाला महीना है. समय के साथ शुभ फल मिलेंगे. उमंग और उत्साह बनाए रखें और अपनों के साथ मिलकर चलें.
12. मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना
मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना साहसिक कामों में जुटने का महीना है. काम और व्यापार उम्मीद के मुताबिक रहेगा. पहले हिस्से में सभी को साथ लेकर चलेंगे, जबकि दूसरे हिस्से में पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. खानपान में सुधार होगा. तनाव से बचें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

