चुनाव

‘कांग्रेस का एक ही लक्ष्य लोगों को लूटो और अपनी जेब भरो…’ शिवमोगा की चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी

PM Narendra Modi Shivmogga Karnataka Rally Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कर्नाटक के शिवमोगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है. इसलिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है. उसका पहला हथकंडा सुबह-शाम झूठ बोलो.

पीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एक झूठ को छिपाने के लिए दूसरा झूठ बोलती है. कांग्रेस के नेता झूठ बोलने के एक्सपर्ट हो गए हैं. इन लोगों की मंशा कभी देश की भलाई की नहीं रहती है. कांग्रेस का केवल एक ही लक्ष्य है लोगों को लूटना और अपनी जेब भरना. पीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 4 जून को इनको पता लग जाएगा कि शक्ति को ललकारने का मतलब क्या होता है. कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस ने अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की मानसिकता नहीं छोड़ी.

कांग्रेस ने सबसे पहले देश को बांटा, जाति के आधार पर, समुदाय के आधार पर बांटा, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर लोगों को बांटा और सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने देश का बंटवारा भी किया, लेकिन फिर भी विभाजनकारी मानसिकता वाली कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है. कांग्रेस ने फिर से देश को बांटने का खतरनाक खेल खेलना शुरू कर दिया है. अब वे अपने इरादों के बारे में खुलकर बोलने भी लगे हैं, हाल ही में कर्नाटक से कांग्रेस सांसद ने एक बार फिर देश को बांटने वाला बयान दिया है. कांग्रेस पार्टी ऐसे सांसद को पार्टी से बाहर निकालने के बजाय उन्हें बचा रही है. कर्नाटक ऐसी राजनीति और ऐसी साजिशों को कभी सफल नहीं होने देगा. पीएम ने जनता से कहा कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में चुन चुन कर साफ करना है. आपको 26 अप्रैल और 7 मई को इस संकल्प के साथ आना होगा.

पीएम ने इंडिया गठबंधन की मुंबई में हुई महारैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कल (मुंबई में) शिवाजी पार्क से शक्ति को नष्ट करने की घोषणा की गई. इससे बाला साहेब ठाकरे की आत्मा को कितनी ठेस पहुंची होगी. नारी शक्ति का यही आशीर्वाद मेरा सबसे बड़ा कवच है. INDI गठबंधन के लोग इस शक्ति को नष्ट करना चाहते हैं. उन्हें मां भारती की बढ़ती शक्ति से नफरत है.शक्ति पर ‘वार’ का मतलब महिलाओं, बेटियों, मां भारती पर ‘वार’ है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago