Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

होली पर जरूर करें ये 5 वास्तु उपाय, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी; घर-परिवार रहेगा खुशहाल

Holi 2024 Vastu Tips: होली के दिन कुछ वास्तु टिप्स को आजमाने से घर-परिवार खुशहाल रहता है. साथ ही धन से जुड़ी तमाम दिक्कतें दूर होने लगती हैं.

Holi 2024 Vastu Tips

होली 2024, वास्तु टिप्स.

Holi 2024 Vastu Tips For Happiness and Prosperity: होली यानी रंगों का त्योहार बहुत जल्द आने वाला है. पंचांग के अनुसार, इस साल होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी. जबकि, होलिका दहन 24 मार्च 2024 (रविवार) को किया जाएगा. होली के दिन रंग और गुलाल लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली पर कुछ खास वास्तु उपाय करने से घर में खुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि होली के किन वास्तु उपायों को अपनना आपके लिए अच्छा रहेगा.

घर के ऊपर ध्वज

होली के दिन घर के ऊपर ध्वज लगना शुभ माना गया है. वास्तु और धर्म शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस दिन ऐसा करने से परिवार में सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ता है. साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है.

श्रीकृष्ण और राधा-रानी की तस्वीर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन घर में श्रीकृष्ण और राधा-रानी की तस्वीर लगाने से शुभता का संचार होता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो इस तस्वीर को अपने बेडरूम में लगा सकते हैं. तस्वीर को घर लाने के बाद पहले फूल और गुलाल से पूजा करें. तस्वीर को पूरब, उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होगा.

उगते हुए सूर्य का तस्वीर

होली के दिन घर का दफ्तर में उगते हुए सूर्य का तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना गया है. इसे वास्तु शास्त्र के नजरिए से भी अच्छा माना गया है. वास्तु के जानकार बताते हैं कि होली के दिन ऐसा करने किस्मत में चार चांद लग जाते हैं. साथ ही जीवन की तामम परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है. तस्वीर को घर में पूर्व दिशा में लगाएं.

होली पर घर में लगा सकते हैं ये पौधे

होली के दिन कुछ पौधों को भी घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ की कुंडली के ग्रह से जुड़ी समस्या भी दूर होती है. ऐसे में इस दिन तुलसी, मनी प्लांट या कोई भी घर में लगाने वाला पौधा लगा सकते हैं.

भगवान गणेश की पूजा और भोग

होली के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के बाद उन्हें ठंढ़ई का भोग लगाने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है, ऐसी मान्यता है. साथ ही किस्मत का भी साथ मिलना शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें: राजयोग या फिर सत्ता खोने का डर! जानें, क्या कहते हैं पीएम मोदी के ग्रह-नक्षत्र

यह भी पढ़ें: होलाष्टक आज से हो रहा है शुरू, इस दौरान 8 दिन भूलकर भी ना करें ये काम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital