आस्था

Lizard Falling On Body: क्या आप जानते हैं छिपकली जब शरीर के इन अंगों पर गिरती है तो क्या होता है?

Lizard Falling On Body: छिपकली को लेकर कई तरह की भ्रांतियां लोगों के दिमाग में रहती है. इसके दिखने से लेकर इसके उपर गिरने तक को कई तरह के शुभ और अशुभ प्रभाव से जोड़ा जाता है. अधिकतर घरों में दीवारों से लेकर घर के न दिखाई देने वाले हिस्से में कई जगहों पर छिपकली मौजूद हो सकती है. इसके जहरीले होने की वजह से भी कुछ लोग इसे घर से बाहर निकालने के लिए कई तरह के जतन करते हैं. आइए जानते हैं छिपकली से जुड़े हुए शकुन और अपशकुन को लेकर कुछ बातें.

छिपकली जब गिरे शरीर के इस हिस्से पर

माना जाता है कि छिपकली जब शरीर के बाईं तरफ गिरती है तो यह एक तरह का  शुभ संकेत है. अगर शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं तो वे ऐसा नहीं कर पाएंगे, बल्कि धीरे-धीरे आप ही उनपर विजय प्राप्त करेंगे.

ऐसे में होता है धन लाभ

अधिकतर लोग जब विस्तर पर सोये रहते हैं तभी छत की दीवार पर चल रही छिपकली अचानक से गिर जाती है. शकुन शास्त्र की मानें तो अगर यह किसी व्यक्ति के होंठ के निचले हिस्से में, माथे और नाभि के अलावा घुटने पर गिरती है तो माना जाता है कि यह बेहद ही शुभ है और इससे धन प्राप्ति का योग बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: Footwear Vastu Tips: जूते-चप्पल से कैसे बनता बिगड़ता है Luck, इस तरह के footwear से करें तौबा

जब गिरे गर्दन पर तो

शकुन से जुड़े जानकारों कि मानें तो अगर छिपकली किसी की गर्दन पर गिरती है तो इसका मतलब है कि समाज में उसका मान गर्दन की तरह ही ऊंचा होने वाला है. कार्यस्थल से लेकर घर-परिवार में लोग उसकी  काफी इज्जत करेंगे.

छिपकली जब करे आपस में लड़ाई

अक्सर ही एक घर में कई छिपकलियों के होने पर उनकी आपस में लड़ाई भी होने लगती है. ऐसे में अगर कहीं दो छिपकली आपस में लड़ रही हों और आप उसे देख लें तो समझ जाएं कि यह किसी तरह की अनहोनी और अशुभ समाचार का संकेत है.

जब निकल रहे हों घर से बाहर

अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हों और छिपकली दिख जाए तो यह बेहद ही शुभ है. व्यापार में लाभ के अलावा जिस काम से जा रहे हैं उसके पूरे होने की संभावना अधिक है.?

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

8 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

9 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

22 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

24 minutes ago