आस्था

Sawan 2024: 72 साल बाद सावन में बनने जा रहा दुर्लभ संयोग, इस विधि से करेंगे शिवजी की पूजा तो होगा लाभ

Sawan 2024 Special Coincidence: इस साल का सावन बेहद खास माना जा रहा है. महादेव का प्रिय महीना सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन में ग्रह-नक्षत्रों से कई दुर्लभ संयोग बनने वाले हैं. इसलिए इस बार का सावन अत्यंत खास है. पंचांग के अनुसार, इस बार सावन में चार शुभ संयोग बनने वाले हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, तकरीबन 72 साल बाद इस बार के सावन मास में अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा. इस बार सावन का महीना सोमवार से शुरू होने वाला है.

इस बार सावन में 5 सोमवार का खास संयोग

इस बार सावन की समाप्ति भी सोमवार को ही होगी. सावन के महीने में 5 सोमवार का खास संयोग बनने जा रहा है. ऐसे में पूरे 29 दिनों तक भक्तों को शिवजी कृपा पाने का खास अवसर प्राप्त होगा. इस बार सोमवार का शुभारंभ 22 जुलाई को सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर सर्वार्थसिद्धि योग में होगा. इसके अलावा इस दिन प्रति और आयुष्मान योग का भी खास संयोग बनेगा.

सावन में कैसे करें शिवजी की पूजा

सावन मास के पहले दिन सोमवार का भी खास संयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें. व्रत का संकल्प हाथ में पवित्र जल, फूल, अक्षत लेकर करें. इसके बाद पंचामृत और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. साथ ही भगवान शिव की विधिवत पूजा करें.

पूजन के दौरान भगवान शिव को फूल, बेलपत्र, गंगाजल, चंदन, अक्षत, भांग के पत्ते, धतूरा और धूप-दीप इत्यादि अर्पित करें. शिवजी के समक्ष घी का दीपक जलाएं. चूंकि, सावन का आरंभ सोमवार से हो रहा है इसलिए उस दिन सोमवार व्रत-कथा का पाठ करें या उसे सुनें. पूजन के दौरान ओम् नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. पूजन के अंत में भगवान शिव की आरती करें.

शिव जी को क्या ना चढ़ाएं

सावन के दौरान या कभी भी भगवान शिव को केतकी और केवड़े के फूल अर्पित नहीं किए जाते हैं. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें.

सावन में शिवलिंग पर लाल रंग के फूल को अर्पित करना निषेध है.

शिवजी की पूजा में उन्हें तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं किए जाते हैं. इसलिए सावन के दौरान भी इस बात का खास ख्याल रखें.

शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने की मनाही है. शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने की परंपरा नहीं है. इसलिए पूजन सामग्री के तौर पर भी इसको शामिल ना करें.

शिवलिंग पर क्या चढ़ाना है उचित

सावन के दौरान शिवलिंग पर जल, गंगाजल, बेलपत्र, कच्चा दूध, पंचामृत, अक्षत, चंदन, कपूर, इत्यादि चढ़ाए जा सकते हैं. इन चीजों को भगवान शिव की पूजा के लिए उचित माना गया है.

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट कर लें सोमवार व्रत की तिथियां

यह भी पढ़ें: सावन में किस तरह रखें मंगला गौरी व्रत, ताकि पति को मिले लंबी आयु का वरदान

Dipesh Thakur

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

7 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

21 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

24 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago