Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Budh Gochar: बुध देव करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, सावन में इन राशियों पर संकट! हो सकते हैं ये नुकसान

Budh Gochar 2024: बुध-गोचर के अशुभ प्रभाव से सावन में कुछ राशियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. बुध का गोचर किन राशियों के लिए अच्छा नहीं है, जानिए.

planets and Mercury

बुध देव और प्लैनेट्स.

Budh Gochar 2024 Bad Effect on Zodiac: ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, ज्ञान और व्यापार का कारक माना गया है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार बुध देव 19 जुलाई को रात 8 बजकर 48 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि बुध ग्रह की उपस्थिति 21 अगस्त तक रहेगी. इसके बाद 22 अगस्त को बुध देव कर्क राशि में उल्टी चाल शुरू करेंगे. ऐसे में बुध का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए संकट उत्पन्न कर कर सकता है. बुध के गोचर से सावन में किन राशियों को नुकसान हो सकता है, जानिए.

कर्क राशि

बुध का सिंह राशि में प्रवेश करने के बाद सावन में आर्थिक नुकसान हो सकता है. ऐसे में बुध-गोचर की अवधि में धन का निवेश करने से बचना होगा. बहुत संभव है कि व्यापार में निवेश किया हुआ पैसा डूब जाए. इसलिए बहुत सोच-समझकर निवेश करें. इस दौरान अनावश्यक खर्च से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. आमदनी के अनुपात में खर्च अधिक होगा. बातचीत में संयम रखना होगा. वाणी दोष के कारण विवाद हो सकता है. 19 जुलाई के बाद स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा. परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ सकते हैं. कर्ज देने से बचें, अन्यथा वापस मिलना मुश्किल होगा.

मकर राशि

मकर राशि से संबंधित लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है. बदन दर्द, बुखार, स्किन से जुड़ी समस्या के परेशान होना पड़ सकता है. व्यापार करने वालों को सावधान रहना होगा. इस दौरान किसी गलत फैसले की वजह से आर्थिक संकट में पड़ सकते हैं. बिजनेस में निवेश किया हुआ पैसा डूब सकता है. सड़क पर चलते या वाहन चलाते वक्त सावधान रहें क्योंकि दुर्घटना की आशंका है. इस दौरान भाग्य का साथ कम मिलेगा.

मीन राशि

बुध का गोचर शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ला सकता है. लाइफ पार्टनर से अनावश्यक विवादों में घिर सकते हैं. लव लाइफ में पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है. बुध-गोचर की पूरी अवधि में आर्थिक संकट जैसी स्थिति रहेगी. प्रॉपर्टी में लगाया हुआ पैसा बर्बाद हो सकता है. इस दौरान बैंक से लोन लेना भारी पड़ सकता है, क्योंकि चुकाने में दिक्कत आएगी. शारीरिक दृष्टिकोण से भी बुध का गोचर अच्छा नहीं कहा जा रहा है. इस अवधि में शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर सावधान रहना होगा.

यह भी पढ़ें: वर्षों बाद सूर्य ग्रहण और शनि-गोचर का दुर्लभ संयोग, 2027 तक इन राशियों को होगा जमकर धन लाभ!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital