Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

श्रावण मास

सावन के महीने में बांदा स्थित कालिंजर फोर्ट के मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना करने दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं. इसे नीलकंठ महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है

काशी के साथ ही देश भर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है. काशी में भी बाबा का एक ऐसा मंदिर है, जहां बाबा भक्तों के शूल को काटते हैं और दर्शन करने मात्र से कई मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

सावन महीने की शुरुआत पर वाराणसी, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे तीर्थस्थलों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, पूजा और गंगा स्नान कर शिवभक्ति में लीन होकर आस्था का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया.

सावन के महीने में झूला झूलना एक खास परंपरा है, जो मां पार्वती और श्रीकृष्ण-राधा से जुड़ी हुई है. हरियाली तीज और कजरी तीज के अवसर पर स्त्रियां गीत गाते हुए झूला झूलती हैं और भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगती हैं.

सावन का महीना शुरू होते ही दिल्ली-NCR में बारिश ने दस्तक दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना बना रहेगा.

सावन का महीना महिलाओं के लिए सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि श्रृंगार और मानसिक शांति से जुड़ा होता है. हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा के पीछे देवी पार्वती की कृपा और विज्ञान दोनों हैं.

सावन महीना हिंदू धर्म के लिए सबसे पावन महीना होता है. इस माह में खास करके भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है.

Sawan 2025 Date: सावन (Sawan 2025) के महीने की शुरुआत के लिए शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है.