शिवजी और राशिचक्र.
Sawan Shivratri 2024 Lucky Zodiac: इस साल सावन का महीना 19 अगस्त 2024 तक है. सावन मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से तमाम प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. साथ ही इस दौरान की कई मनोकामना जल्द पूरी होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं. शिवजी के भक्तों के लिए सावन मास की शिवरात्रि अत्यंत होती है. इस दिन भोलेनाथ के भक्त उनकी विशेष पूजा करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस बार के सावन मास की पहली शिवरात्रि कुछ मथुन समेत 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक है. आइए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि पर किन पांच राशियों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उनका सोया भाग्य जगेगा.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन की पहली शिवरात्रि मिथुन राशि के लिए खास है. इस दिन मिथुन राशि से जुड़े लोगों को शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. व्यापार करने वालों को जबरदस्त आर्थिक उन्नति होगी. मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी. नौकरीपेशा वालों के जीवनस्तर में सुधार होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
सावन शिवरात्रि के दिन सिंह राशि से संबंधित लोगों को खास लाभ प्राप्त होगा. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. जॉब करने वालों का भाग्योदय होगा. नौकरी में तरक्की का योग बनेगा. इस दिन से जीवन में सकारात्मक प्रभावों में वृद्धि होगी.
सावन की पहली शिवरात्रि कन्या राशि के लिए भी खास है. इस दिन से किस्मत के सितारे बुलंद होंगे. कार्यों में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस करने वाले इस दिन से तरक्की की नई राह पर चलेंगे. जीवन में सकारात्मकता आएगी. बिजनेस करने वाले अपने व्यापार को नई गति देंगे. व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं. धन लाभ का प्रबल योग है. करियर में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा.
सावन शिवरात्रि के दिन शिवजी की कृपा से समस्यओं का अंत होगा. आमदनी में वृद्धि होने के साथ-साथ धन लाभ का नया अवसर भी प्राप्त होगा. बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. आर्थिक जीवन के संकट दूर होंगे. व्यापारी वर्ग के नेटवर्क में विस्तार होगा. दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहने वाला है.
सावन मास की पहली शिवरात्रि मीन राशि से जुड़े लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस दिन से आर्थिक उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस में निवेश से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. आर्थिक जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी. नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में बढ़ोतरी का शुभ समाचार प्राप्त होगा. शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी.
दृक पंचांग के अनुसार, सावन मास की शिवरात्रि 2 अगस्त को है. इस दिन चतुर्दशी तिथि की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से होगी, जबकि इस तिथि की समाप्ति 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर होगी. ऐसे में सावन शिवरात्रि का व्रत 2 अगस्त को रखा जाएगा और इसका पारण 3 अगस्त 2024 को किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अगस्त से इन 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, लक्ष्मी नारायण योग दिलाएगा हर सुख
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…