खेल

Paris Olympics 2024: तीरंदाजी से अभियान का आगाज करेगा भारत, आज क्वालिफिकेशन राउंड में शामिल होंगे ये 6 दिग्गज तीरंदाज

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले, भारतीय टीम गुरुवार को तीरंदाजी से अपने अभियान का आगाज करने जा रही है. इस क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के सभी 6 तीरंदाज हिस्सा लेंगे.

ओलंपिक में अपने पहले तीरंदाजी पदक के लिए भारत की तलाश महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं से शुरू होगी. इसके बाद पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी.

2012 के बाद पहली बार पूरी ताकत से उतरा भारत

पेरिस ओलंपिक 2024, लंदन 2012 के बाद पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें भारत ओलंपिक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपनी पूरी ताकत के साथ उतर रहा है. गुरुवार को तीरंदाज उम्मीद करेंगे कि वे अच्छी रैंकिंग हासिल करेंगे, ताकि शुरुआती दौर में उन्हें आसान प्रतिद्वंद्वी मिल सके.

काफी अहम है क्वालिफिकेशन राउंड

भारतीय टीम के लिए ये क्वालिफिकेशन दौर महत्वपूर्ण होगा. भारतीय टीम अक्सर निचली वरीयता हासिल करती रही है, जिससे नॉकआउट चरण में उसे दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर इंडिया हाउस में एक्सक्लूसिव पैनल डिस्कशन होस्ट करेगा ड्रीम स्पोर्ट्स

भारतीय तीरंदाजी टीम:

पुरुष: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव

महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भक्त

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

12 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

16 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

22 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

29 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

36 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

36 minutes ago