शादी मुहूर्त जुलाई, नबंवर और दिसंबर. (सांकेतिक तस्वीर)
Shaadi Muhurat 2024 July November December: ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में है तो वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है. साथ ही पति-पत्ती के बीच मधुरता बनी रहती है. शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना बेहद खास माना गया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धन-वैभव और ऐश्वर्य के कारक शुक्र तकरीबन 2 महीने बाद उदित अवस्था में आने वाले हैं. शुक्र ग्रह का उदय होते ही फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र देव 29 अप्रैल को अस्त हो गए थे. शुक्र के अस्त होने के बाद शुभ ग्रह बृहस्पति भी 6 मई को अस्त हो गया था. इन दो शुभ ग्रहों के अस्त होने की वजह से मई और जून में शादी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं थे. लेकिन, अब 28 जून को शुक्र के उदय होने के साथ ही जुलाई में मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.
पंचांग के अनुसार, जुलाई में शुक्र के उदय होने के साथ ही 03 , 04, 09 , 11, 12 , 13 , 14 और 15 तारीख शादी के लिए शुभ हैं. इन तारीखों में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं. इसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी है. ऐसे में इस दिन से अगले चार महीने के लिए सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु शयन में चले जाएंगे. हिंदू धार्मिक परंपरा के अनुसार, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं तो मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.
पंचांग के अनुसार, जुलाई के बाद नवंबर और दिसंबर में शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं. पंचांग के मुताबिक, नवंबर में 17, 18, 22, 23, 24, 25 और 26 तारीख शादी के लिए शुभ हैं. फिर, दिसंबर महीने की 2, 3, 4, 5, 9 10, 13 और 14 तारीख विवाह के लिए उत्तम हैं.
यह भी पढ़ें: शनि वक्री से इन 5 राशियों को आर्थिक संकट! 1 राशि को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…