देश

“एक दिन पहले ही मुझे नीतीश कुमार और अमित आनंद ने नीट का पेपर दे दिया था”, आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक राजनीति गर्म है. परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं. इस बीच, पेपर लीक मामले को लेकर रोज खुलासे भी हो रहे हैं. ऐसे में आरोपियों का कबूलनामा सामने आया है. कहा गया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही उन्हें प्रश्नपत्र मिल गया था और परीक्षा में जो प्रश्नपत्र मिले थे, वही पेपर उन्हें एक दिन पहले मिल गए.

फूफा ने कोटा से पटना बुलाया

नीट परीक्षार्थी अनुराग यादव ने साफ कहा कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया था और कहा था कि परीक्षा में सब सेटिंग हो चुकी है. इसके बाद पटना के एक रेस्ट हाउस में अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ दिया. इन लोगों ने मुझे नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दी. रात भर में पेपर रटवाया गया.

इओडब्लयू ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

सिकंदर यादवेंदु ही अनुराग के फूफा हैं. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.

आरोपी अमित का कबूलनामा

आरोपी अमित आनंद का कहना है कि उसकी दोस्ती सिकंदर से है. बातचीत के क्रम में सिकंदर द्वारा बताया गया कि मेरे पास भी लड़का है, जिसे आप परीक्षा में पास करा दीजिए, जो नीट की तैयारी कर रहा है. उसे पास करा देना है. इसके बदले में बताया कि 30-32 लाख रुपए लगेंगे, जिसके लिए भी वह तैयार हो गया. सभी को बुलाकर रात में प्रश्न पत्र का उत्तर रटवाया गया. उसने कबूलनामा में बताया कि सिकंदर के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर हम लोग भी पकड़े गए.

नीतीश कुमार सिंकदर का दोस्त

नीतीश कुमार ने भी स्वीकार किया कि सिकंदर से दोस्ती थी. उसने यह भी बताया कि बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक कराने एवं कदाचार के आरोप में जेल गया हूं. आरोपी सिकंदर यादवेन्दु ने स्वीकार किया कि उसकी दोस्ती अमित आनंद और नीतीश कुमार से नगर परिषद कार्यालय में हुई. दोनों से कार्यालय में मुलाकात के बाद काफी देर तक अपनी-अपनी बात साझा करते रहे.

यह भी पढ़ें- नीतीश सरकार को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, 65 फीसदी तक आरक्षण बढ़ाने का आदेश अदालत ने किया रद्द

उसने बताया इसी बीच मुझे अमित आनंद और नीतीश कुमार द्वारा बताया गया कि मैं किसी भी परीक्षा, प्रतियोगिता में प्रश्न पत्र आउट कराकर बच्चों को पास करा देता हूं. उसने कहा कि जब मैंने नीट परीक्षा के विषय में बताया तो वो 30-32 लाख रुपये में ऐसा करने में सहमत हो गया. इसके बाद रामकृष्णा नगर में जाकर पेपर दिया तथा अमित आनंद एवं नीतीश कुमार द्वारा प्रश्न पत्र लाकर उत्तर सहित सभी को रटवाया गया ताकि परीक्षा में सफल हो सके.

40-40 लाख में हुई थी सेटिंग

उसने बताया, इस बीच मैं भी लोभ लालच से प्रत्येक लड़के से 40-40 लाख रुपये की बात की. इसी दौरान बेली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शास्त्री नगर थाना के पुलिस द्वारा मुझे दूसरे लड़कों के एडमिट कार्ड के साथ पकड़ लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

9 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

37 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

44 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

52 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago