आस्था

Hariyali Teej: इस साल कब है हरियाली तीज का व्रत? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त और खास नियम

Hariyali Teej 2024 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन मास की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस साल यह व्रत बुधवार 7 अगस्त को रखा जाएगा. हरियाली तीज व्रत के दौरान महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं. पौराणिक मान्यता है इस भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. इसलिए इस तिथि पर महिलाएं विधि-विधान से शिव-पार्वती की उपासना के दौरान माता पार्वती और भगवान शिव से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. आइए जानते हैं हरियाली तीज के लिए शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और खास नियम.

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा?

चूंकि, हरियाली तीज का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. ऐसे में पंचांग के अनुसार, इस साल यह तिथि बुधवार, 7 अगस्त को पड़ रही है. तृतीया तिथि की शुरुआत मंगलवार 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 52 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 7 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगी. इसलिए जो लोग उदया तिथि को मानते हैं वे 7 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखेंगे.

हरियाली तीज व्रत-नियम

हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार, आमतौर पर सावन में आने वाले व्रत-त्योहार नवविवाहित महिलाओं के लिए खास होता है. हरियाली तीज का व्रत 24 घंटे का होता है. चूंकि महिलाएं इस व्रत के दौरान अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं. ऐसे में पूजा के दौरान माता पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे- साड़ी, चुनरी इत्यादि अर्पित करना चाहिए.

हरियाली तीज पर पूजन के लिए पूजा स्थल पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर रखने का विधान है. हरियाली तीज के दिन इस नियम का पालन करना जरूरी माना गया है.

हरियाली तीज की पूजन के दौरान व्रत कथा पढ़ना या सुनना अनिवार्य माना गया है. इसलिए प्रत्येक व्रती को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए.

हरियाली तीज का व्रत निष्ठापूर्वक रखा जाता है. ऐसे में इस दिन पति-पत्नी को इंद्रिय पर संयम रखते हुए व्रत शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करते हुए व्रत रखने से लाभ मिलता है.

हरियाली तीज व्रत के दौरान निराहार यानी किसी भी प्रकार का अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए.

Dipesh Thakur

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

38 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago