आस्था

Shani Guru Gochar: 2025 में शनि-गुरु बदलेंगे अपनी चाल, 6 राशि वालों के पूरे होंगे अरमान

Shani Guru Gochar 2025 Prediction: साल 2025 के शुरू होने में अब कम ही समय शेष रह गए हैं. नए साल की शुरुआत में शनि और गुरु दोनों ही प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. इस वक्त शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं. शनि देव 29 मार्च 2025 को गरु की राशि मीन में गोचर करेंगे. शनि के राशि परिवर्तन के बाद 14 मई 2025 को गुरु भी शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे. ऐसे में शनि और गुरु के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए आने वाला नया साल यानी 2025 बेहद शुभ साबित होगा. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

मेष राशि

इस राशि के लिए आने वाला नया साल यानी 2025 खुशियों की सौगात लेकर आएगा. नए साल में गुरु और शनि का राशि परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी साबित होगा. गुरु के राशि परिवर्तन से बिजनेस में कई योजनाएं फलीभूत होंगी. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. भाग्य में वृद्धि होगी. अचानक धन प्राप्ति के कई अवसर प्राप्त होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. शनि देव की कृपा से धन और सम्मान में वृद्धि होगी.

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत अच्छा और अत्यंत लाभकारी साबित होगा. नए साल में शनि का मीन राशि में गोचर करना वरदान के समान साबित होगा. सिंह राशि के जातक को 2025 में भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा.

तुला राशि

शनि का मीन राशि में गोचर करना और गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश करना तुला राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा. नए साल में गुरु और शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. नए साल में हर कार्य में सफलता मिलेगी. कोई भी कठिन कार्य आसानी से हल होगा. नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में आर्थिक लाभ का योग बनेगा. भौतिक सुख-सुविधा में जबरदस्त वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि से जुड़े जातकों के लिए नया साल यानी 2025 अत्यंत शुभ रहेगा. नए साल में गुरु और शनि का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. मनचाही सफलता प्राप्त होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. खुशियों में चार चांद लगेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में जमकर आर्थिक लाभ होगा. कार्यों में लगातार सफलता मिलेगी.

मकर राशि

मकर राशि के लिए आने वाला नया साल बेहद शुभ साबित होगा. इस राशि के जातक को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा. गुरु के गोचर के परिणामस्वरूप अच्छा लाभ होगा. कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. परेशानियों का दौर खत्म होगा. साथ ही अचानक धन लाभ के कई योग बनेंगे. सुख के साधनों में वृद्धि होगी. लग्जरी लाइफ का आनंद लेंगे. नए साल में अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी.

मीन राशि

मीन राशि से संबंधित जातकों के लिए नया साल बहुत अच्छा रहने वाला है. गुरु और शनि के राशि परिवर्तन से नौकरी और व्यापार में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. साल 2025 में आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है. नौकरी में उन्नति के कई प्रबल योग बनेंगे. कारोबार में जबरदस्त तरक्की होगी.

Dipesh Thakur

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

16 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

31 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago