लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई.
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) की गतिविधियों पर अंकुश लगाने कोशिश के क्रम में अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को उसके छोटे भाई 25 वर्षीय अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) की उनके देश में मौजूदगी के बारे में सतर्क किया है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने मुंबई की एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया था.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 16 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया था कि वे सलमान खान (Salman Khan) के घर पर गोलीबारी के मामले में अनमोल के प्रत्यर्पण की पहल करना चाहते हैं.
लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में है. अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी सहित प्रमुख कार्रवाइयों को अनमोल द्वारा ही अंजाम दिए जाने का आरोप है. अनमोल का नाम हाल ही में एनसीपी (अजित पवार) नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या (Baba Siddiqui Murder) में भी सामने आया था. आरोप है कि अनमोल ने सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले आरोपी से बात की थी.
पिछले हफ्ते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अनमोल पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. एजेंसी ने कहा कि भगोड़े अनमोल के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं, जिसमें एक मामला ऐसा भी है, जिसमें उसने 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या करने वाले आरोपियों को कथित तौर पर हथियार और रसद सहायता प्रदान की थी.
एक अधिकारी ने बताया कि सलमान खान से जुड़े मामले की चार्जशीट में अनमोल की पहचान एक वांछित आरोपी के रूप में की गई थी, जिसके बाद Red Corner Notice (RCN) जारी किया गया था. अधिकारी ने कहा, ‘रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ महीने पहले हमसे संपर्क किया और अनमोल की अमेरिका में मौजूदगी के बारे में हमें सचेत किया.’
अधिकारियों ने कहा कि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि अनमोल को फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों (US Authorities) ने हिरासत में लिया है या नहीं, लेकिन देश में उसके संभावित स्थान का पता लगा लिया गया है.
अगर प्रत्यर्पण प्रक्रिया को मंजूरी मिल जाती है तो मुंबई पुलिस की अपराध शाखा, जिसने रेड कॉर्नर नोटिस के लिए आवेदन किया था, उसे उसकी हिरासत मिल जाएगी. संयोग से मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत नहीं मिली है, जो वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में है.
पिछले महीने भारत (India) द्वारा कनाडा (Canada) से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने के कुछ ही घंटों बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने आरोप लगाया था कि भारत सरकार के ‘एजेंट’ कनाडा की धरती पर आतंक फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हालांकि भारत ने इन आरोपों को लगातार खारिज करते हुए इन्हें ‘बेतुका आरोप’ बताया है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…