आस्था

शनि जयंती पर वट सावित्री का दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी; बदल जाएगी जिंदगी

Shani Jayanti Vat Savitri 2024 Special Yog: पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती पर वट सावित्री व्रत का खास संयोग बन रहा है. दरअसल 6 जून को वट सावित्री और शनि जयंती एक ही दिन मनाई जाएगी.

सनातन धार्मिक परंपरा के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या (Jyeshtha Amavasya) को वट सावित्री मनाई जाती है, लेकिन इस दिन शनि जयंती पड़ रही है. ऐसे में इस बार शनि जयंती और वट सावित्री का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इसके अलावा इस दिन अभिजित मुहूर्त का भी खास संयोग बन रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं शनि जयंती और वट सावित्री का खास संयोग किन राशियों के लिए शुभ है.

वृषभ राशि

वट सावित्री और शनि जयंती पर बनने वाले शुभ संयोग से वृषभ राशि से जुड़े लोग नौकरी में जबरदस्त तरक्की करेंगे. व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. धन लाभ के कई योग बनेंगे. बिजनेस करने वालों को निवेश के लिए अच्छा समय मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का योग बनेगा.

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 06 जून को बनने वाला शनि जयंती और वट सावित्री का खास संयोग कर्क राशि के लिए मंगलकारी और लाभदायक है. धन कमाने के कई रास्ते खुलेंगे. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. शनि देव की कृपा से नौकरी में प्रमोशन का भी लाभ मिल सकता है. शादीशुदा लोगों को खास लाभ प्राप्त होगा. मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी.

सिंह राशि

शनि जयंती और वट सावित्री का दुर्लभ संयोग सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ है. इस समय सिंह राशि से जुड़े लोगों के कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. यात्रा पर जाने से आर्थिक लाभ की संभावना है. शनि देव की कृपा से रुका हुआ धन लाभ मिलेगा. मां लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली हैं.

तुला राशि

वट सावित्री और शनि जयंती का संयोग तुला राशि से संबंध रखने वालों के लिए अत्यधिक खास और लाभदायक है. शनि देव की कृपा से जीवन की तमाम परेशानियों के छुटकारा मिलेगा. कोर्ट के विवादों से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा इस दौरान शनि देव की कृपा से किस्मत का भी साथ मिलेगा. कुल मिलाकर शनि देव मेहरबान रहने वाले हैं. धन की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है.

मकर राशि

मकर राशि के लिए 6 जून को बनने वाला खास संयोग फायदेमंद माना जा रहा है. शनि देव की कृपा के नौकरी में किए गए कार्यों से प्रशंसा मिलेगी. जॉब में प्रमोशन का चांस बन सकता है. करियर में शुभ फलों की प्राप्ति होगी. तरक्की का योग है. घर-परिवार और सगे-संबंधियों से बीच सकारात्क माहौल रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा के परिणामस्वरू जीवन में आर्थिक उन्नति होगी.

यह भी पढ़ें: शनि जयंती इन 5 राशियों के लिए बेहद खास, शनि देव जमकर बरसाएंगे कृपा; भरेंगे धन के भंडार!

यह भी पढ़ें: एक चने से कैसे लौटा मरे हुए शरीर में प्राण? वट सावित्री व्रत से जुड़ी है ये रोचक कथा

Dipesh Thakur

Recent Posts

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

1 minute ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

12 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

41 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

50 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

52 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

1 hour ago