बर्ड फ्लू
Bird Flu in India: बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है. इंसानों में इसके संक्रमण को लेकर लगातार भय का महौल रहता है. लोगों के मन में ये सवाल अक्सर उठता है कि क्या दूध, अंडा और चिकन खाने से बर्ड फ्लू का खतरा हो सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं.
एक्सपर्ट का कहना है कि बर्ड फ्लू के खतरे के बीच दूध, अंडे और चिकन का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन इन चीजों को कैसे पकाया जा रहा है और कितना पकाया जा रहा है इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार, जिन प्रोडक्ट्स को हाइजीन का ध्यान रखते हुए पकाया जाता है उनमें बर्ड फ्लू की आशंका कम होती है. लेकिन जो लोग बर्ड फ्लू संक्रमण के बीच अंडे, दूध और चिकन का सेवन कर रहे हैं उन्हें रोकने के लिए फूड सेफ्टी रेगुलेशन को फॉलो करना बहुत जरूरी है.
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के नाम से जाना जाता है. यह वायरस बत्तख और गाय जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है. यह इन्फ्लूएंजा वायरस इतना खतरनाक होता है कि इससे मौत भी हो सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों में भी हो सकता है.
जब कोई इंसान संक्रमित पक्षी से संपर्क में आता है तो उसे बर्ड फ्लू का खतरा अधिक होता है. हालांकि इंसानों में बर्ड फ्लू का खतरा बहुत कम देखा गया है. एक्सपर्ट के मुताबिक, बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस H5N1 है जिससे संक्रमित होने पर ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है.
ये भी पढ़ें:कुछ हटकर खाना चाहते हैं तो आज ही घर पर ट्राई करें ये कुल्हड़ पिज्जा रेसिपी, लोगों से मिलेगी खूब तारीफ
-भारत एक्सप्रेस
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…