मनोरंजन

Salman Khan के बाद…अब Shah Rukh Khan को मिली धमकी में सामने आया हिरण से कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला?

Shah Rukh Khan Threat Deer Connection: सलमान खान को 26 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में लगातार मिल रही धमकियो के बीच अब हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि जिस शख्स ने शाहरुख खान को धमकी दी थी उसका नाम मोहम्मद फैजान है और उसे पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि फैजान ने बांद्रा पुलिस थाने में फोन करके शाहरुख खान को 50 लाख रुपये के लिए जान से मारने की धमकी दी. अब इसी बीच इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. आइए जानते हैं.

जानें क्या सच में था हिरण से कनेक्शन

दरअसल पूछताछ के दौरान आरोपी फैजान खान ने चौंकाने वाला दावा किया है. उसका कहना है कि शाहरुख खान को मिली धमकी का भी ‘हिरण’ से कनेक्शन है. फैजान ने बताया है कि उसने ये कॉल नहीं किया, क्योंकि उसका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था. इसी बीच एक नई चौंका देने वाली जानकारी सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. फैजान और शाहरुख खान के मामले में हिरण से जुड़ा एक पहलू सामने आया है. फैजान ने इस बारे में बात करते हुए पुलिस को बताया कि उसने शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी.

शिकायत हुई थी दर्ज

मीडिया की खबरों के अनुसार, फैजान ने कहा कि उसने शाहरुख के खिलाफ दो समुदाय में दुश्मनी पैदा करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कारण अब उसे धमकी वाले केस में फंसा रहे हैं. उसने एक वीडियो का लिंक भी शेयर किया, जिसमें साल 1994 में आई फिल्म ‘अंजाम’ के उस सीन का जिक्र है जिसमें शाहरुख कहते हैं कि उन्होंने हिरण की हत्या की है और वो अपने स्टाफ से कहते हैं कि उसका मांस पकाकर खाएं.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र को नहीं पसंद था Esha Deol का फिल्मों में आना, डर की वजह से बेटियां पहनती थीं सलवार कमीज, बाहर निकलने पर भी थी रोक

शाहरुख खान पर लगे गंभीर आरोप

फैजान का कहना है कि फिल्म में जो सीन दिखाया गया है, वो दो समुदायों के बीच दुश्मनी का कारण बन सकता है. उन्होंने शाहरुख खान पर आतंकी संगठनों के संपर्क में होने का आरोप भी लगाया है. 1998 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था, लेकिन बाद में उन्हें बरी कर दिया गया. इस घटना के कारण बिश्नोई समाज में सलमान के खिलाफ गुस्सा है. लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को कई बार धमकियां दी हैं और हाल ही में शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

34 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

39 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

55 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago