चुनाव

राहुल गांधी को रायबरेली और प्रियंका को अमेठी से उतार सकती है कांग्रेस, दोपहर तक हो सकता है ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर पूरे देश की नजर बनी हुई है. यहां पर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. आज (3 मई) नामांकन का आखिरी दिन है. इस बीच सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए राहुल गांधी को रायबरेली और प्रियंका गांधी को अमेठी सीट से उतारने की तैयारी कर ली है. पार्टी इन दोनों नामों को लेकर बहुत ही गंभीरता से विचार कर रही है. दोपहर से पहले नामों का ऐलान हो सकता है.

रायबरेली से राहुल गांधी भर सकते हैं पर्चा

7 चरणों में हो रहे आम चुनाव में पांचवें चरण (20 मई) में इन सीटों पर मतदान होगा. जिसके लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. इन दोनों सीटों को कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है. पिछली बार अमेठी से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को टिकट दिया था, जिन्होंने राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज की थी. इस बार भी स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- अमेठी में लगने लगे राहुल गांधी के पोस्टर, रोड शो की मिली इजाजत, कांग्रेस नेता के नाम से नामांकन पत्र खरीदने की खबरें

सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर रायबरेली से राहुल गांधी को पार्टी टिकट देती है तो नामांकन के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी भी मौजूद रह सकती हैं. वहीं प्रियंका गांधी को अमेठी सीट से उतारकर उनकी चुनावी एंट्री कराई जा सकती है.

अमेठी से तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे. वह पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे. भाजपा ने इस सीट से फिर एक बार ईरानी पर भरोसा जताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

16 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago