शनिदेव.
Shani Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिचक्र की कोई ऐसी राशि नहीं है जिस पर शनि का प्रभाव नहीं होता. इसलिए प्रत्येक राशि के लोग शनि की चाल से भयभीत रहते हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि शनिदेव लोगों पर हमेशा अपनी क्रूर दृष्टि ही रखते हैं. कुंडली में शनि की शुभ स्थिति रंक को भी राजयोग जैसा सुख देता है. इसलिए शनि की चाल पर अक्सर लोगों की नजरें रहती हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव आज (12 मई 2024) पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन (Shani Nakshatra Parivartan) से कुछ राशियों का भाग्योदय होने वाला है. इन राशियों पर साल 2024 के अंत शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन राशियों का नाम शामिल है.
शनि का पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना मेष राशि के लिए खास है. नौकरी में सफलता मिलेगी. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनोनुकूल ऑफर मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों पर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही इस दौरान कार्यस्थल पर किए गए तमाम कार्यों की प्रशंसा मिलेगी. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहेगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.
शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक लेनदेने के लिए अच्छा है. इसके अलावा यह समय धन-निवेश के लिए भी शुभ है. बिजनेस में जमकर धन लाभ होगा. जो लोग आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे थे उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. जॉब और बिजनेस में तरक्की के कई योग बनेंगे. कुल मिलाकर वृषभ राशि के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है.
शनि के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में जमकर धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. जॉब और बिजनेस करने वालों के लिए शनि का परिवर्तन वरदान के समान साबित हो सकता है. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. कार्यस्थल पर बॉस के साथ अच्छी तालमेल बनी रहेगी. जिसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने का समय मिलेगा.
शनि देव नक्षत्र परिवर्तन कर कन्या राशि पर विशेष कृपा दृष्टि रखने वाले हैं. कार्यों में सफलता मिलने के साथ-साथ नौकरी में प्रमोशन का भी चांस बनेगा. इसके अलावा जो आर्थिक कार्य लंबे समय से रुके हुए थे वे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. नौकरी में प्रमोशन का भी योग है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: शुरू होंगे इन राशियों के बुरे दिन! आर्थिक नुकसान और रोग की संभावना, सूर्य का होगा वृषभ राशि में प्रवेश
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…