देश

UP News: दहेज के लिए हैवान हुए ससुराल वाले, बाइक न मिलने पर बहू को पेड़ से बांधकर पीटा

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दहेज को लेकर ससुराल वाले इस तरह से हैवान बन गए कि लोकलाज का भी ख्याल नहीं रहा और सभी के सामने बहू को पेड़ से बांधकर पीटा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बहू पेड़ से बंधी हुई है और लोग उसे पीट रहे हैं. तो वहीं महिला रो-रोकर बचा लेने की गुहार लगा रही है. फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला अलीगढ़ के अतरौली के गांव सूरतगढ़ से सामने आया है. फिलहाल घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने देर रात थाना क्वारसी में तहरीर दी है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि क्वारसी के बरहेती गांव की रहने वाली प्रीती की शादी फरवरी 2023 में अतरौली के सूरतगढ़ में रहने वाले महेश के साथ हुई थी.

ये भी पढ़ें-PM Swearing in Ceremony: कल से दिल्ली में दो दिन के लिए नो फ्लाइंग जोन, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

शादी के बाद से ही बाइक की शुरू कर दी थी मांग

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले बाइक की मांग करने लगे थे, जिसके लिए उसके मायकेवाले असमर्थ थे. जब मायके वालों ने बाइक नहीं दी तो सास, ससुर, देवर और पति मिलकर उसके साथ रोज मारपीट करने लगे. कई बार नाते-रिश्तेदारों ने मामले में दखल कर समझौता करा दिया. पीड़िता ने बताया कि 24 फरवरी को उसके पिता की मौत हो गई. इसके बाद ससुरालवाले बेखौफ हो गए और उसे पहले से अधिक परेशान करने लगे.

गुरुवार को पेड़ से बांधकर पीटा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हद तो तब हो गई जब ससुरालवालों ने उसे पेड़ से बांध कर पीटा. ये घटना गुरुवार की दोपदर 12 बजे की है. तेज धूप में पति और सुसराल वालों ने घर के बाहर लगे पेड़ से उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसे पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान वह दर्ज से कराहती रही लेकिन किसी को भी तरस हीं आया. तो वहीं गांव के ही कुछ लोगों ने महिला के मायके वालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मौके पर मायके वाले पहुंचे और फिर पीड़िता को अपने साथ मायके ले गए. इसके अलावा पीड़ित परिजनों ने क्वार्सी थाने में पति, सास,ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है.

गिरफ्तार होंगे आरोपी

घटना को लेकर अलीगढ़ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय ने बताया कि महिला के हाथ बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने के वायरल वीडियो के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई , टीमें गठित कर गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

55 minutes ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

1 hour ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

2 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

2 hours ago