लाइफस्टाइल

पीले दांतों से अब और ज्यादा नहीं होना पड़ेगा परेशान, इस घरेलू उपाय से चमकने लगेंगे मोती जैसे पीले दांत

चेहरा चाहे जितना ही खूबसूरत हो लेकिन मुंह खोलते ही अगर दांत पीले नजर आने लगें तो सारी सुंदरता धरी की धरी रह जाती है. अच्छा दिखना तो फिर भी अलग है लेकिन दांतों का पीलापन और गंदगी सेहत के लिए भी कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होती है. आप जो कुछ खाते हैं वो मुंह से होकर ही पेट में जाता है, गंदे दांत सेहत से समझौता करने के समान है. वहीं मूह से बदबू आना, मसूड़ों से खून निकलना , कैविटी होना दांतों की सही देखभाल ना करने का नतीजा होता है. जिसके चलते आपका आत्मविश्वास भी कम होता है. आप लोगों से खुलकर बात नहीं कर पाते हैं. लेकिन, ऐसी कई चीजें हैं जिनके 3 से 4 बार ही इस्तेमाल से दांतों पर असर दिखने लगेगा और दांत सफेद होने लगेंगे. इन घरेलू नुस्खों के बारे में आइए जानते हैं.

पीले दांतोंं से छुटकारा पाने के उपाय

दांतों से पीलापन हटाने के लिए नीम के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले नीम का पाउडर लें और ब्रश से दांतों की सफाई करें. इसे एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों से बैक्टीरिया को दूर करते हैं. दांतों की सेहत के लिए नीम के दातुन से भी दांत साफ कर सकते हैं.

बेकिंग सोड़ा

दांतों का पीलापन हटाने के लिए बेकिंग सोड़ा ब्लीच की तरह काम करता हैं. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाए और इस पेस्ट को 3 से 4 मिनट तक दांतों पर लगाए रखने के बाद ब्रश पर टूथपेस्ट लेकर दांतों को सामान्य तरह से साफ कर लें.

यह भी पढ़े:IRCTC Bharat Gaurav Train: माता वैष्णो देवी मंदिर जाने का शुनहरा मौका, IRCTC भारत गौरव ट्रेन कराएगा दर्शन

नींबू का छिलका

खाना खाने के बाद हफ्ते में 2 दिन नींबू के छिलके को दांतों पर घिसने से अच्छा असर दिखता है. दांतों को सफेद बनाने में नींबू का छिलका भी अच्छा साबित होता है.

सरसो का तेल

सबसे पहले आधा चम्मच नमक में सरसो के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और उससे दांतो को साफ करें. इन तमाम तरीकों से आप अपने दांत को साफ रख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

6 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

9 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

16 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

58 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

2 hours ago