आस्था

शारदीय नवरात्र 2026: 8 या 9 दिन? महासंयोग देख पंडित भी हैरान, नोट करें सही तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र मां दुर्गा के नौ पवित्र स्वरूपों की भक्ति और शक्ति-साधना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. हर साल की तरह इस बार भी भक्तों के मन में तिथियों के क्षय को लेकर असमंजस है कि नवरात्र 8 दिन के होंगे या पूरे 9 दिन के. हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस साल नवरात्र की शुरुआत से लेकर अष्टमी और नवमी की तिथियों का एक विशेष संयोग बन रहा है, जिसे जानना हर श्रद्धालु के लिए बेहद आवश्यक है.

शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से घटस्थापना के साथ होगी. इस साल तिथियों की गणना के अनुसार 19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसके चलते महागौरी पूजन, कन्या भोज और नवमी तिथि के अनुष्ठान एक ही दिन संपन्न होंगे. श्रद्धालुओं को 11 अक्टूबर को घटस्थापना के लिए सुबह और दोपहर में अभिजीत मुहूर्त का शुभ समय मिलेगा.

कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र?

हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस वर्ष प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9:19 बजे से शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात 9:30 बजे तक रहेगी. धर्मशास्त्रों में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र का आरंभ और पहला व्रत ’11 अक्टूबर (रविवार)’ को रखा जाएगा.

घटस्थापना (कलश स्थापना) के शुभ मुहूर्त

नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष धार्मिक महत्व होता है. 11 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए घटस्थापना के दो विशेष मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं:

  • प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 06:19 बजे से सुबह 10:12 बजे तक (कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 53 मिनट)
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:20 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक

एक ही दिन क्यों पड़ेगी अष्टमी और नवमी?

साल 2026 के नवरात्र की सबसे खास बात यह है कि इस बार महाअष्टमी और महानवमी एक ही दिन मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर की सुबह 8:27 बजे से शुरू होगी और 19 अक्टूबर की सुबह 10:51 बजे समाप्त होगी. इसके तुरंत बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. इसलिए उदया तिथि के आधार पर ’19 अक्टूबर (सोमवार)’ को ही महागौरी पूजन (अष्टमी), कन्या पूजन और नवमी के सभी अनुष्ठान एक साथ संपन्न किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का बड़ा संयोग! जानिए सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

7 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

21 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago