देश

कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लेंगी ममता बनर्जी? नंदीग्राम उपचुनाव में ‘दीदी’ के सरेंडर पर कल्याण बनर्जी ने बोला हमला

Mamata Banerjee Congress Alliance: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हर बीतते दिन के साथ समीकरण जिस तेजी से बदल रहे हैं, उसने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. नंदीग्राम उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार का अचानक नाम वापस लेना और फिर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को खुलकर समर्थन देने का ऐलान करना-किसी बड़े सियासी उलटफेर की तरफ इशारा कर रहा है.

राजनीतिक गलियारों में अब यह बड़ा सवाल गूंज रहा है कि “क्या ममता बनर्जी भविष्य में कांग्रेस का दामन थाम लेंगी या ‘INDIA’ गठबंधन का नया खाका तैयार हो रहा है?” इसी बीच, हुगली में टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने बड़ा बयान देकर इस चर्चा को और हवा दे दी है.

कल्याण बनर्जी ने किया बड़ा खुलासा(Mamata Banerjee Congress Alliance)

हुगली में मीडिया से बातचीत के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से जब कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ‘INDIA’ (इंडिया) गठबंधन पूरी तरह काम कर रहा है. कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीधे ममता बनर्जी के संपर्क में हैं.

इसी आपसी तालमेल और संपर्क का नतीजा है कि टीएमसी ने नंदीग्राम जैसी हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अपने उम्मीदवार का नामांकन वापस करवाकर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का बड़ा फैसला लिया है.

अधीर रंजन चौधरी पर बोला सीधा हमला

बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच दूरी के लिए कल्याण बनर्जी ने सीधे तौर पर प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी पर ठीकरा फोड़ा. कल्याण बनर्जी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ तालमेल न हो पाने की मुख्य वजह अधीर रंजन चौधरी और अब्दुल मन्नान जैसे नेता हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि अधीर रंजन केवल ममता बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ राजनीति करते हैं, जबकि वे बीजेपी या सीपीएम के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते. कल्याण बनर्जी ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस को यह तय करना है कि वह बीजेपी से लड़ना चाहती है या अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नीतियों का विरोध करना चाहती है.

नंदीग्राम में ट्विस्ट: टीएमसी ने छोड़ी सीट

ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम सीट कांग्रेस की झोली में डाले जाने के तुरंत बाद इस कहानी में एक बेहद नाटकीय मोड़ आ गया. जिस कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान के लिए टीएमसी ने मैदान खाली किया था, उसे पुलिस ने अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में गिरफ्तार कर लिया है.

अदालत ने मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है. चूंकि 4 अक्टूबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और 6 अक्टूबर को वोटिंग होनी है, ऐसे में जेल में बंद होने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार अपनी ही सीट पर चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगा.

ये भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

क्या कांग्रेस के करीब आ रही हैं ममता?

नंदीग्राम उपचुनाव में टीएमसी का यह रणनीतिक कदम सिर्फ एक स्थानीय समझौता नहीं दिखता. जिस तरह से हाल के दिनों में केंद्रीय स्तर पर ममता बनर्जी और राहुल गांधी के बीच बातचीत के रास्ते खुले हैं, उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ममता बनर्जी कांग्रेस और ‘INDIA’ ब्लॉक के साथ अपने रिश्तों को नए सिरे से परिभाषित कर रही हैं. बीजेपी को बंगाल और केंद्र में पटकनी देने के लिए क्या ममता बनर्जी कांग्रेस की छत्रछाया में और मजबूती से खड़ी होंगी या यह टीएमसी की कोई दूरगामी रणनीति है, इस पर (Mamata Banerjee Congress Alliance) पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

30 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago