Bharat Express

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लगाएं ये प्रिय भोग, माता रानी पूरी करेंगी हर मनोकामना

Gupt Navratri 2024 Bhog: नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का प्रिय भोग लगाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही माता रानी प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं.

Gupt navratri 2024 Bhog

मां दुर्गा को प्रिय भोग जो माघ नवरात्रि में लगाया जाता है.

Magh Gupt Navratri 2024 Bhog: इस साल की माघ नवरात्रि की 10 फरवरी यानी आज से 18 फरवरी तक चलेगी. माघ महीन की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. इस दौरान मां दुर्गा की उपासना करने से मनोकामना पूरी होती है. वैसे तो नवारात्रि के दौरान मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के लिए कई विधियां बताई गई हैं, लेकिन आसान विधि से भी माता को प्रसन्न किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि (Navratri 2024) के 9 दिन माता को किन चीजों का भोग लगाना अच्छा रहेगा.

पहला दिन

माघ नवरात्रि (Magh Navratri 2024) के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. ऐसे में इनकी कृपा पाने के लिए इन्हें घी या दूध से बनी किसी भी शुद्ध चीज का भोग लगा सकते हैं.

दूसरा दिन

तीसरा दिन- मां दुर्गा को गाय दे दूध से बनी मिठाई या पकवान भोग लगाएं. इसके अलावा आप चाहें तो मेवे का भी भोग लगाया जा सकता है.

चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा को मालपुए का भोग लगाना बेहद शुभ माना गया है. इससे माता रानी भक्तों की मनोकामना जल्द ही पूरी करती हैं.

पांचवां दिन

माघ गुप्त नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा को केला का भोग लगाएं. ऐसा करने से सुख के साधनों में वृद्धि होगी.

छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी को पान अर्पित करने का विधान है. ऐसे में इस दिन मां दुर्गा को मीठे पान का भोग लगाएं.

सातवां दिन

इस दिन मां दुर्गा को गुड़ा या इसके बनी किसी पकवान का भोग लगा सकते हैं.

आठवां दिन

चावल का खीर और नारियल माता रानी को अर्पित करें.

नौवां दिन

काला चना या हलवे का भोग लगएं.

यह भी पढ़ें: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, घटस्थापना के लिए ये है शुभ मुहूर्त, करेंगे ये काम तो मां दुर्गा की हमेशा रहेगी कृपा

Bharat Express Live

Also Read