आस्था

शुक्र का उदय इन 3 राशियों के लिए मंगलकारी, 9 महीना वरदान-समान; धन-दौलत में होगा जबरदस्त इजाफा

Shukra Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मांगलिक कार्यों के लिए शुक्र और गुरु ग्रह का उदित अवस्था में होना बेहद जरूरी है. ये दो ग्रह जब उदित अवस्था में होते हैं तभी शादी-विवाह, उपनयन, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक और शुभ कार्य होते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 6 मई को अस्त हो गए थे. इसके अलावा शुक्र ग्रह 29 अप्रैल से अस्त अवस्था में था. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह 29 जून को मिथुन राशि में उदित हो चुका है. शुक्र देव उदित अवस्था में 19 मार्च 2025 तक रहेंगे. धन, ऐश्वर्य और सुख का कारक ग्रह शुक्र का उदित अवस्था में आना चार राशियों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि शुक्र के उदित अवस्था की अवधि में किन 4 राशियों को विशेष लाभ होगा.

मेष राशि

शुक्र का उदित होना मेष राशि के लिए खास होने के साथ-साथ लाभकारी भी है. शुक्र देव जब तक उदित अवस्था में रहेंगे तब तक इस राशि से जुड़े लोगों के जीवन में खुशियां व्यप्त रहेंगी. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन में अपार खुशियां रहेंगी. इसके अलावा इस दौरान अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आएगा. नौकरी करने वालों को इस दौरान कई शुभ समाचार मिलेंगे. आर्थिक जीवन सुदृढ़ होगा.

मिथुन राशि

शुक्र उदय के दौरान मिथुन राशि से संबंधित लोगों को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. इसके साथ ही इस दौरान व्यापार में गजब का मुनाफा प्राप्त होगा. अच्छी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों भरपूर सहयोग मिलेगा. कारोबार में तरक्की के द्वार खुलेंगे. समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी. आमदनी का नया स्रोत दिखाइ देगा. धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे.

कन्या राशि

शुक्र का उदित अवस्था में होना कन्या राशि के लिए बेहद लाभकारी होने के साथ-साथ मंगलकारी भी माना जा रहा है. करियर और रोजगार में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे. छात्रों को शैक्षणिक कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलेगी. दैनिक आय में वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार होगा. परिवार में भाई-बहन और माता-पिता से आर्थिक लाभ होगा. जॉब करने वालों के लिए शुक्र का उदित अवस्था में आना किसी वरदान से कम नहीं है. शुक्र ग्रह की अनुकूलता से नौकरी में प्रमोशन संभव होगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. पिता की संपत्ति से लाभ का योग है.

मकर राशि

मकर राशि के लिए शुक्र का उदित अवस्था में होना अत्यंत शुभ और लाभदायक है. शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप ऐश्वर्य में वृद्धि होगी. लग्जरी लाइफ का आनंद लेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा. वाहन, भवन और सुख में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: चंद्र-मंगल की युति से बना ‘महालक्ष्मी राजयोग’, इन राशियों के लिए बेहद खास, बरसेगा पैसा!

Dipesh Thakur

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

20 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

39 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago