उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: SIT ने हाथरस हादसे की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी! क्या वाकई सही है ये खबर? जानें क्या कहा एडीजी जोन आगरा ने

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ और फिर 121 लोगों की हुई मौत के मामले में सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि एसआईटी ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी दी है और इसमें 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं.

हालांकि एडीजी आगरा जोन ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे गलत बताया है. जबकि इस खबर को कल यानी शुक्रवार से कई जाने-माने मीडिया हाउस व समाचार पत्रों व टीवी चैनलों द्वारा लगातार प्रसारित किया जा रहा है.

न फैलाएं भ्रामक खबर

इसको लेकर एडीजी जोन आगरा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है और शुक्रवार रात 8 बजकर 40 मिनट पर रिपोर्ट सौंपने का खंडन किया गया है. पोस्ट में कहा गया है कि 2 जुलाई को थाना सिकंदराराऊ क्षेत्रांतर्गत हुई दुःखद दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में एडीजी जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसमें कतिपय सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि एसआईटी टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंप दी गई है, जो कि असत्य और निराधार है. बता दें कि इस पोस्ट के जरिये असत्य व भ्रामक खबर न फैलाने की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गरीबों को दी ये सलाह, बोलीं- ‘भोले बाबा’…

शनिवार को हाथरस जा सकती है न्यायिक जांच आयोग की टीम

बता दें कि इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी गठित कर दी थी और एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और मंडलायुक्त चैत्रा वी को एसआईटी का जिम्मा सौंपते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था. फिलहाल घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी एसआईटी ने अभी तक अपनी जांच रिपोर्ट शासन को नहीं सौंप सकी है. तो वहीं रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली न्यायिक जांच आयोग की टीम शनिवार को हाथरस जा सकती है.

बाबा ने कही है ये बात

बता दें कि घटना के 4 दिन बाद बाबा सूरजपाल मीडिया के सामने आया है और एक बयान देते हुए कहा है कि “हम 2 जुलाई की घटना के बाद बहुत ही व्यथित हैं. प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे. सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें. हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा. मैंने अपने वकील ए.पी. सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें.” बाबा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

12 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

32 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago