Surya Grahan 2025: आज यानि 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. आपको बता दें कि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसके साथ ही आज चैत्र अमावस्या का संयोग भी बन रहा है. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है, चूंकि भारत में यह दृश्यमान नहीं है इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते साथ ही पूजा-पाठ भी वर्जित होता है. मान्यता है कि इस समय सूर्य पीड़ित हो जाते हैं जिसके कारण सूर्य की शुभता कम हो जाती है.
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर जैसे जगहों पर दिखेगा.
सूर्य ग्रहण 29 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 14 मिनट तक लगेगा. इसकी पूरी अवधि 3 घंटे 53 मिनट की रहने वाली है. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.
यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि आज ही शनि का गोचर भी होने जा रहा है. साथ ही ग्रहण के दौरान मान राशि में 5 ग्रहों का मिलन होने जा रहा है. सूर्य और शनि ग्रह तीन दशकों के बाद एक ही वर्ष में दो बार युति बना रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…