देश

UP News: शादी से कुछ घंटे पहले ही दिव्यांग हुई दुल्हन को दुल्हे ने अपनाकर पेश की मिसाल, ठुकराया छोटी बहन से विवाह का प्रस्ताव

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. यहां एक युवक ने जब शादी से कुछ घंटे पहले ही दिव्यांग हो चुकी युवती का ही हाथ थामने का फैसला सुनाया तो सभी अश्चर्य में पड़ गए, जबकि युवक को युवती की छोटी बहन से विवाह करने का प्रस्ताव दिया गया था. इस घटना के बाद से यह “विवाह” सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

जानें क्या है पूरा मामला

यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की आरती के घर में उसकी शादी को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही थी. सभी बारात आने का इंतजार कर रहे थे, कोई जनवासे का प्रबंध कर रहा था तो कोई हलवाई का. वहीं आरती खुद सजने-संवरने के लिए पार्लर जाने की तैयारी कर रही थी. आरती मौर्य की शादी नजदीक के ही गांव के अवधेश से तय हुई थी. 8 दिसंबर को बारात आनी थी. दोनों ही घरवालों ने पूरी तैयारी कर रखी थी. तभी दोपहर करीब 1.00 बजे एक छोटे बच्चे को किसी घटना से बचाने की वजह से आरती का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी है और कमर और पैर समेत शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई है.

अपंग की बात सुनते ही परिवार वालों के उड़े होश

डॉक्टरों ने जब यह बताया कि वह दिव्यांग हो गई है और कई महीने तक बिस्तर से नहीं हिल सकती. ये जानकर दोनों पक्षों के होश उड़ गए. आरती के घरवालों को लगा कि लड़के पक्ष के लोग शादी तोड़ देंगे क्योंकि इलाज के बावजूद आरती के पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही थी. इसी वजह से परिवार वालों ने दूल्हे अवधेश और उसके घर वालों के सामने आरती की छोटी बहन से शादी का ऑफर रखा, लेकिन अवधेश ने इनकार कर दिया और आरती से ही विवाह करने की बात कही. .अवधेश के इस फैसले ने उसे असाधारण बना दिया और घटना के दो महीने बाद उनकी कहानी को किसी ने फेसबुक तो किसी ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखकर चर्चा का विषय बना दिया.

ये भी पढ़ें: UP News: जिसको मन करे, हिंदुओं का अपमान कर दे?- रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने पर सदन में भड़के सीएम योगी

…फिर उसी दिन हुआ विवाह

आरती का इलाज ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के सहारे चल रहा था, लेकिन अवधेश को उसी दिन आरती से शादी करनी थी. इसलिए उसकी जिद पर डाक्टरों की टीम से परमीशन लेकर आरती को दो घंटे बाद एम्बुलेंस से वापस घर भिजवाया. उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर शादी की रस्में अदा की गईं. ऑक्सीजन और ड्रिप लगी होने की सूरत में ही उसकी मांग भरी गई. आम दुल्हनों की तरह आरती की भी विदाई हुई. यह अलग बात है कि ससुराल जाने के बजाय वह वापस अस्पताल लाई गई. अगले दिन होने वाले ऑपरेशन के फॉर्म पर खुद अवधेश ने पति के तौर पर दस्तखत किए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago