सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर.
Surya Gochar 2024 in Scorpio: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. ये हर महीने अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं. सूर्य ग्रह की चाल में परिवर्तन का असर देश-दुनिया समेत राशिचक्र की प्रत्येक राशि पर देखने को मिलता है. जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो उसका शुभ-अशुभ असर प्रत्येक राशि से संबंधित जातकों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 16 नवंबर को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में सूर्य का यह राशि परिवर्तन जहां पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा, वहीं एक राशि के लिए अनुकूल साबित नहीं होगा. आइए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ साबित हो सकता है.
मिथुन राशि- सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के छठे भाव में होगा. ऐसे में गोचर की अवधि में अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान होगा. कानूनी विवादों से छुटकारा मिल सकता है. सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. कारोबार में आर्थिक प्रगति होगी.
कर्क राशि- सूर्य का यह गोचर कर्क राशि के पांचवें भाव में होगा. चूंकि, यह भाव संतान, शिक्षा, रोमांस से संबंधित है, ऐसे में सूर्य-गोचर के दौरान संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा. सूर्य गोचर के दौरान पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा. सरकारी नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिलेगी. इसके अलावा इस दौरान किए गए निवेश का भी लाभ मिलेगा. सूर्य देव की कृपा प्राप्त होने के साथ-साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा.
सिंह राशि- सूर्य देव, सिंह राशि के लग्न भाव के स्वामी हैं और चौथे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के इस परिवर्तन से लग्जरी लाइफ का भरपूर आनंद प्राप्त होगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. सूर्य-गोचर की अवधि में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. करियर और आर्थिक जीवन शानदार रहेगा. इसके अलावा पैतृक संपत्ति के माध्यम से भी लाभ का योग है.
कन्या राशि- सूर्य, इस राशि के तीसरे भाव में गोचर करने जा रहा है. सूर्य के इस गोचर से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही सूर्य गोचर की अवधि में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा जातक नौकरी में बदलाव कर सकते हैं. व्यापार में बड़े बदलाव की संभावना है. इस दौरान अपने लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं. विदेश यात्रा का योग बनेगा. करियर तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा.
मकर राशि- सूर्य देव इस राशि के 11वें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसा में सूर्य का यह गोचर मकर राशि वालों के अनुकूल रहेगा. इस दौरान सूर्य देव की कृपा से नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. करियर में नया अवसर मिलेगा. व्यापार करने वालों को इस दौरान अच्छे लाभ और सफलता मिलने के योग हैं. धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी.
मेष राशि- सूर्य का यह गोचर मेष राशि के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. सूर्य का यह गोचर इस राशि के 8वें भाव में होगा. ऐसे में सूर्य-गोचर की अवधि में संतान से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. गोचर के दौरान दुर्घटना की संभावना है. कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा इस दौरान सोचा हुआ काम सफल नहीं होगा. करियर की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी. कार्यों को लेकर में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी.
यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी इन 4 राशियों पर बरसाएंगी कृपा
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…