Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से बुलंद होगें इन 5 राशियों के सितारे, नौकरी-व्यापार में होगी जबरदस्त तरक्की

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: शुक्र देव 18 नवंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशि वालों के जीवन में अपार सुख-समृद्धि लेकर आएगा.

shukra nakshatra parivartan

शुक्र का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश (सांकेतिक तस्वीर).

Shukra Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष में शुक्र को धन, ऐश्वर्य, दांपत्य जीवन और सुख का कारक माना गया है. शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करता है. जिस प्रकार शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर इंसान पर पड़ता है , उसी तरह शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र देव 18 नवंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशियों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के किस्मत के सितारे बुलंद होंगे और जीवन में क्या खास परिवर्तन होगा.

कब होगा शुक्र का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव 18 नवंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस दिन शुक्र देव सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद शुक्र देव 29 नवंबर को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन किन 5 राशियों के लिए शुभ?

वृषभ राशि- शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि से जुड़े जातकों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन आएगा. इस दिन से आर्थिक जीवन में संवृद्धि आएगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में आकस्मिक धन लाभ होगा. कारोबार में धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है.

तुला राशि- धन के कारक शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन कर तुला राशि वालों की किस्मत बदलेंगे. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में धन से जुड़े तमाम लंबित कार्य पूरे होंगे. कारोबार में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. लव लाइफ में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ कहीं दूर की यात्रा कर सकते हैं. शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. कार्यस्थल पर कार्यशैली में सुधार होगा. निकट भविष्य में पदोन्नति का योग बनेगा.

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ गजकेसरी योग का संयोग, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

सिंह राशि- चूंकि, शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का स्वामी है और सिंह राशि के साथ इस नक्षत्र पर मित्रवत संबंध रहता है. ऐसे में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को खास प्रकार का लाभ होगा. इस राशि के जातक को व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. कारोबार में उन्नति होगी. बिजनेस में विस्तार होगा. अचानक धन लाभ का भी योग बनेगा. कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है.

धनु राशि- धनु राशि के साथ पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र मित्रता का व्यवहार रहता है. ऐसे में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ का योग है. कारोबार में आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी. पिता से धन लाभ हो सकता है. निवेश से आंशिक तौर पर धन लाभ हो सकता है.

मीन राशि- शुक्र ग्रह का मीन राशि के साथ अनुकूल संबंध रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्र इस राशि का मित्र ग्रह है. ऐसे में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन की पूरी अवधि में धन लाभ होता रहेगा. आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. ऐश्वर्य और सुख के साधनों में वृद्धि होगी. नई नौकरी की तलाश करने वालों को सुनहरा अवसर मिल सकता है.

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वालों का कैसा होता है व्यक्तित्व

धन, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का स्वामी है. ऐसे में इस नक्षत्र पर शुक्र का विशेष प्रभाव रहता है. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक अडिग, साहसी, पराक्रमी, विश्वासनीय, दार्शनिक महत्वाकांक्षी होता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों को तर्क-वितर्क और चर्चाओं से पराजित करना बहुत कठिन होता है. ऐसे व्यक्ति जरूरत पड़ने पर अपने साहस का बखूबी परिचय देते हैं. जबकि, इस नक्षत्र में जन्म लेने वाली स्त्रियां आकर्षक आंखों वाली होती हैं. बुद्धिमत्ता के मामले में ये दूसरों से कहीं आगे रहती हैं. दूसरा उनके बारे में क्या सोचता है इसकी परवाह किए बिना खुले तौर पर अपने विचार व्यक्त करने वाली होती हैं.

यह भी पढ़ें: 2025 में इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, इन्हें मिलेगी मुक्ति



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital